सफल बना देगी विवेकानंद की ये बातें : Swami Vivekananda

0
सफल बना देगी विवेकानंद की ये बातें : Swami Vivekananda, Abhay Kumar Jain, अभय कुमार जैन, स्वामी विवेकानन्द जी, Swami Vivekananda Ji
सफल बना देगी विवेकानंद की ये बातें : Swami Vivekananda

युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की दी गयी गई सीख और प्रेरणा वाकई में किसी भी इंसान को न सिर्फ सफल व्यक्ति बल्कि राष्ट्र भक्त भी बना सकती है। युवावस्था में ही वो इतना कुछ कह गए और कर गए कि इतिहास वर्तमान और भविष्य में उन्हें प्रणाम करता रहेगा। जानिये वो खास 10 बातें जो स्वामी विवेकानंद जी ने कही थी और जिनका पालन वो खुद भी करते थे।

• खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

• जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत भी उतनी ही शानदार होगी।

• जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते। तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।

• एक समय में एक काम करो। उस काम को करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

• जब तक जियो, तब तक सीखो। क्योंकि अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

• जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है, लेकिन जो रिश्ते हैं उनमें जीवन होना बहुत जरूरी है।

• जब भी दिल और दिमाग में लड़ाई हो तो दिल की सुनो!

• किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या ना आए तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

• सबसे पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है, फिर विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार लिया जाता है।

• उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top