-->

Search Bar

लंबी उम्र का राज

10 Minutes Of Exercise A Week Can Improve Health,लंबी उम्र का राज, हफ्ते में 10 मिनट फुर्तीली कसरत करें, अगले 5 साल में मौत का खतरा आधा होगा, अभय कुमार जैन, Abhay kumar jain
लंबी उम्र का राज

लंबी उम्र का राज :-

वर्तमान का समय विज्ञान का समय है वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों की जिंदगी काफी अस्त-व्यस्त दौर से गुजर रही है ऐसे में लोगों को एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता या फिर एक्सरसाइज से दूर भागते हैं। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। तो अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। एक नई स्टडी के मुताबिक, हर हफ्ते में केवल 10 मिनट की फुर्तीली कसरत के माध्यम से आप लंबा जीवन जी सकते हैं।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ने कैसे की रिसर्च :-

रिसर्चर्स की टीम ने यूके बायोबैंक से 70 हजार से ज्यादा लोगों का डेटा एनालाइज किया। इनकी उम्र 40 से 69 के बीच थी और इन्हें कैंसर या दिल की बीमारी नहीं थी। उन लोगों की फिजिकल मूवमेंट की हफ्ते भर की जानकारी इकट्ठा की गई। इसके बाद स्टडी में शामिल सभी लोगों को एक एक्टिविटी ट्रैकर पहनने को कहा गया।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने औसतन 7 साल के लिए सभी प्रतिभागियों के हेल्थ रिकॉर्ड को फॉलो किया। इस दौरान उनकी फुर्तीली कसरत, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां और मृत्यु की संभावना के बीच के संबंध पर नजर रखी गई।

फुर्तीली कसरत क्या है?

ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्वे के अनुसार, फुर्तीली कसरत कोई भी ऐसी शारीरिक गतिविधि होती है, जिसमें इंसान की सांसें तेज हो जाती हैं। ऐसी गतिविधि करने वाला व्यक्ति एक बार में ज्यादा शब्द नहीं बोल पाता और दोबारा बोलने के लिए बीच में सांस लेता है। इसके उदाहरण में तैराकी, पहाड़ों पर बाइक चलाना, तेजी से सीढ़ियां चढ़ना आदि शामिल हैं।

तैराकी (पानी में तैरना) जैसी महत्वपूर्ण कसरत आपको गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। इसलिए कभी-कभी तैराकी जैसी महत्वपूर्ण कसरत जरूर करना चाहिए।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी की रिसर्च के नतीजे :-

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि आराम से एक्सरसाइज करने की बजाय जोरदार कसरत करने से लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलता है। यदि आप कम समय के लिए तेजी से कसरत करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। स्टडी में जिन लोगों ने बिल्कुल एक्सरसाइज नहीं की, उन्हें अगले 5 साल में मरने के जोखिम का खतरा 4% था। वहीं, हफ्ते में 10 मिनट फुर्तीली कसरत करने वालों में यह खतरा 2% और 60 मिनट कसरत करने वालों में यह खतरा 1% पाया गया।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()