-->

Search Bar

Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला, Elon Musk बोले - विकल्प ही नहीं, रोज 33 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा

Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला, Elon Musk बोले - विकल्प ही नहीं, रोज 33 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा,Elon Musk (Twitter) Job Cuts, Twitter Employee Layoff Latest Information Update, ट्विटर ने 50% कर्मचारियों को निकाला:मस्क बोले- विकल्प ही नहीं, रोज 33 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा, अभय कुमार जैन, Abhay kumar jain, Elon Musk, एलोन मस्क
Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला, Elon Musk बोले - विकल्प ही नहीं, रोज 33 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा

Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला, Elon Musk बोले - विकल्प ही नहीं, रोज 33 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा :-

Advertisement

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के साथ ही दुनिया भर में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दी है। वर्तमान समय में ट्विटर कंपनी में कुल स्टाफ 7,500 लगभग है। जिसमें से एलन मस्क ने आधे से ज्यादा कर्मचारियों को ट्विटर से निकाल दिया है। वर्तमान समय में भारत में ट्विटर के 200 से ज्यादा कर्मचारी थे जिसमें से एलन मस्क ने ज्यादातर को नौकरी से निकाल दिया है। एलन मस्क ने ट्विटर की इंजीनियरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीमों में छंटनी की है। रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने भारत की मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग की पूरी टीम खत्म कर दी है।

एलन मस्क ने बताई छंटनी की वजह :-

एलन मस्क ने शुक्रवार को सुबह एक ट्वीट करके कहा है कि जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जिन्हें भी ट्विटर से निकाला गया है, उन्हें 3 महीने का सेवरेंस दिया गया है, जो कि कानूनी तौर पर दिए जाने वाले अमाउंट से 50% ज्यादा है।

ट्विटर ने छंटनी के लिए कर्मचारियों को तीन तरह के ईमेल भेजें :-

• जिन कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला जा रहा है। ट्विटर ने उन कर्मचारियों को ऑफिशियल टि्वटर आईडी पर ई-मेल भेजा है।

• जिन कर्मचारियों की किस्मत अभी अधर में है ट्विटर ने उन कर्मचारियों को ऑफिशियल टि्वटर आईडी पर ई-मेल भेजा है तथा साथ में यह कहा है कि ट्विटर में आपके रोल को पोटेंशियल इम्पैक्टेड या रिस्क ऑफ रेड्यूडेंसी के रूप में पहचाना गया है।

हम (ट्विटर) आपके साथ जल्द से जल्द अधिक जानकारी शेयर करेंगे।

• जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है ट्विटर ने उन कर्मचारियों को प्राइवेट मेल आईडी पर ई-मेल भेजा है, साथ में ट्विटर ने उन्हें सिस्टम से भी लॉग आउट कर दिया है।

एलन मस्क ने ट्विटर से टॉप ऑफिशियल्स को निकाला :-

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल और लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाल दिया। एलन मस्क ने इसके बाद चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लेस्ली बेरलैंड, चीफ कस्टमर ऑफिसर सारा पर्सनेट और ग्लोबल क्लाइंट सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट जीन-फिलिप महू को भी बाहर कर दिया है।

छंटनी किए गए कर्मचारियों ने पोस्ट करके दी जानकारी :-

एलन मस्क ने ट्विटर कंपनी से आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारत में ट्विटर की कम्युनिकेशन टीम को लीड कर रही पल्लवी वालिया ने ट्वीट करके निकाले जाने की जानकारी दी है।

BERIKAN KOMENTAR ()