-->

Search Bar

सम्मेद शिखर के लिए एकजुट हुआ जैन समाज

सम्मेद शिखर के लिए एकजुट हुआ जैन समाज, अभय कुमार जैन, abhay kumar jain, Save Shikharji, Sammed Shikharji, सम्मेद शिखरजी
सम्मेद शिखर के लिए एकजुट हुआ जैन समाज

सम्मेद शिखर के लिए एकजुट हुआ जैन समाज :-

राजबाड़ा से जैन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने निकाली रैली

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में आज यानी 11 दिसंबर को शहर का जैन समाज एकजुट होकर रैली निकाली। रैली में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ समाजजन शामिल हुए। यह रैली राजबाड़ा से गांधी प्रतिमा तक पहुंची, जहां संभागायुक्त को ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि पवित्र तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल नहीं बनाया जाए।

झारखंड और केन्द्र सरकार ने जैन समाज के सबसे पवित्र तीर्थस्थल को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। इसको लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है और पर्यटन स्थल की घोषणा को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। आज यानी 11 दिसंबर को सुबह दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज के लोग राजबाड़ा पर इकट्ठा हुए। विश्व जैन संघ के साथ- साथ दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद तीर्थक्षेत्र रक्षा कमेटी, दिगम्बर जैन महासमिति, पुलक चेतना मंच, सभी जिनालयों के अध्यक्षों के साथ- साथ सोशल ग्रुप आदि संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सुबह साढ़े 10 बजे राजवाड़ा से शुरू हुई रैली में आगे-आगे समाज के प्रमुख मनीष अजमेरा, अजय पाटनी, अशोक मांडलिक आदि शामिल थे। समाजजनों के हाथों में तख्तियां थीं, जिस पर लिखा था शिखरजी की पवित्रता का हनन, अब नहीं होगा सहन, शिखरजी पावनतीर्थ स्थल- इसे क्यों बनाया पर्यटन स्थल आदि स्लोगन लिखे हुए थे।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()