![]() |
अशोकनगर के दिगम्बर जैन समाज के युवाओं ने निकाला ऐतिहासिक मशाल जुलूस! |
अशोकनगर के दिगम्बर जैन समाज के युवाओं ने निकाला ऐतिहासिक मशाल जुलूस!
विश्व के महान एवं पवित्र जैनतीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी को मौज मस्ती का पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ लोगों में सरकार के विरुद्ध गुस्सा फूटा है। जिसके चलते अशोकनगर में दिगंबर जैन समाज ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें अधिकांश युवा वर्ग शामिल हुआ।
सम्मेद शिखर 20 तीर्थंकरों की मोक्षस्थली :-
विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के महत्व को बताते हुए इस बात को भी स्पष्ट किया है कि सम्मेद शिखरजी जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली है। तथा सम्मेद शिखरजी जैन समाज का सबसे पवित्र स्थान भी है।
जैन समाज सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर के लिए बहुत ही संवेदनशील हैं। क्योंकि तीर्थराज सम्मेद शिखरजी जैन शासन की आन बान शान है।
जैन शासन की आन बान और शान स्वरूप सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी को जैनियों से छीनने की हिम्मत यवनों, मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं की, वो गलती बीजेपी ने कर दी है।
जो अब तक नहीं हुआ अगर आज वो हुआ है; तो अब वो होगा जो अब तक नहीं हुआ।