-->

Search Bar

कई देशों की GDP से भी ज्यादा, अडानी ग्रुप का नुकसान

कई देशों की GDP से भी ज्यादा, अडानी ग्रुप का नुकसान, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, gautam adani, गौतम अडानी, अडानी ग्रुप, adani group
कई देशों की GDP से भी ज्यादा, अडानी ग्रुप का नुकसान

कई देशों की GDP से भी ज्यादा, अडानी ग्रुप का नुकसान :-

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी ग्रुप के खिलाफ आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में धड़ाधड़ बिकवाली देखने को मिली थी। इसके चलते अडानी ग्रुप को अपना 20,000 करोड़ रुपये का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) भी वापस लेना पड़ा।

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने पर अदानी ग्रुप के मुखिया गौतम अदानी की नेटवर्थ में तेजी से गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक अदानी की नेटवर्थ 2023 में सबसे ज्यादा घटी है।

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते अडानी ग्रुप (Adani Group) का कुल मार्केट कैप भी तेजी से घटा है। अडानी ग्रुप (Adani Group) की मार्केट कैप में आई गिरावट का आंकड़ा कई देशों की GDP से ज्यादा या फिर उसके बराबर है।

अडानी ग्रुप (Adani Group) को हुआ नुकसान, कई देशों की GDP के ज्यादा :

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कुल 10 कंपनियां Share Market में लिस्टेड हैं। पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप (Adani Group) को भारी नुकसान हुआ है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक इथोपिया या केन्या की GDP का आंकड़ा भी अडानी ग्रुप (Adani Group) के नुकसान से कम है। अडानी के एम्पायर की मार्केट वैल्यू लगभग 120 अरब डॉलर कम हो गई।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()