-->

Search Bar

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से Adani Group का मार्केट कैप 61.6% टूटा

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से Adani Group का मार्केट कैप 61.6% टूटा, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, अडानी ग्रुप, adani group, adani group cap, अडानी ग्रुप कैप, अडानी, adani
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से Adani Group का मार्केट कैप 61.6% टूटा

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से Adani Group का मार्केट कैप 61.6% टूटा :-

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने जनवरी के आखिरी हफ्ते (24 जनवरी) में एक रिपोर्ट जारी कर अडानी ग्रुप (Adani Group) पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है।

अडाणी ग्रुप (Adani Group) को लेकर 24 जनवरी को हिंडरबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप (Adani Group) का मार्केट कैप 61.6% या 11.8 लाख करोड़ रुपए घटकर अब 7.4 लाख करोड़ रुपए रह गया है। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अडाणी ग्रुप (Adani Group) के सात शेयर 85% से जायादा ओवरवैल्यूड है।

सबसे ज्यादा Adani Total Gas टूटा :

अडाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में अडाणी टोटल गैस का शेयर सबसे ज्यादा टूटा है। ये पिछले 21 सेशन में 20 सेशन में लोअर सर्किट पर बंद हुआ है। गुरुवार के 5% नुकसान के बाद, स्टॉक अब 25 जनवरी से अपने मूल्य का लगभग 80% खो चुका है। 24 जनवरी को इसका मार्केट कैप 4.3 लाख करोड़ रुपए था जो अब 87,242 करोड़ रुपए पर आ गया है। अडाणी ग्रीन एनर्जी और ट्रांसमिशन को करीब 73% का नुकसान हुआ है। अडाणी एंटरप्राइजेज, पिछले एक महीने में अपने मूल्य का लगभग 60% खो चुकी है।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()