![]() |
Twitter में फिर Elon Musk ने की छंटनी, एंप्लॉयीज पर चली तलवार |
Twitter में फिर Elon Musk ने की छंटनी, एंप्लॉयीज पर चली तलवार :-
ट्विटर (Twitter) कंपनी के नए मालिक एलोन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर कंपनी में एक बार फिर से छंटनी का ऐलान कर दिया है। एलोन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) कंपनी में छंटनी ऐसे समय पर की है, जब हाल में ही ट्विटर (Twitter) कंपनी ने मुंबई और नई दिल्ली के अपने ऑफिसों को बंद कर दिया था तथा साथ में घर से काम करने को कहा गया था। वही, एलोन मस्क (Elon Musk) ने भारत के बंगलुरू ट्विटर (Twitter) ऑफिस को जारी रखा है क्योंकि यहां के अधिकतर इंजीनियर घर से काम कर रहे हैं।
Twitter में हुई एक और छंटनी : Elon Musk
Elon Musk द्वारा ट्विटर (Twitter) में एक बार फिर छंटनी की तलवार चली है। ट्विटर (Twitter) ने सेल्स और मार्केटिंग टीम से एंप्लॉयीज को निकालने का एलान किया है। हालांकि अभी तक एलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि कितने एंप्लॉयीज की छंटनी हुई। ट्विटर (Twitter) की सेल्स और मार्केटिंग टीम में करीब 800 एंप्लॉयीज काम करते हैं। एलोन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) कंपनी में छंटनी ऐसे समय पर की है, जब हाल में ही ट्विटर (Twitter) कंपनी ने मुंबई और नई दिल्ली के अपने ऑफिसों को बंद कर दिया था तथा साथ में घर से काम करने को कहा गया था। वही, एलोन मस्क (Elon Musk) ने भारत के बंगलुरू ट्विटर (Twitter) ऑफिस को जारी रखा है क्योंकि यहां के अधिकतर इंजीनियर घर से काम कर रहे हैं।
Twitter लेकर आया नई पॉलिसी :-
Elon Musk ने अक्टूबर 2022 में 4400 करोड़ डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था। इसके बाद ट्विटर में एलोन मस्क द्वारा बड़े स्तर पर बदलाव किए गए। एलोन मस्क ने ट्विटर के ब्लू टिक यानी वेरिफाईड अकाउंट को Paid plan के अंतर्गत कर दिया। साथ ही Elon Musk ने कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया। ट्विटर का मालिक बनने के कुछ ही हफ्तों में Elon Musk ने 7500 एंप्लॉयीज की कंपनी से करीब आधे कर्मियों यानी 3500 एंप्लॉयीज को निकाल दिया। इसमें से भारत से करीब 200 एंप्लॉयीज की छंटनी हुई जो भारतीय वर्कफोर्स का करीब 90 फीसदी था।
Twitter Account को सिक्योर करने में Twitter account users की जेब होगी ढीली। क्योंकि Elon Musk ने Twitter Account को सिक्योर करने के लिए नई पॉलिसी लॉन्च की है। यह Twitter Account Users के जेब पर असर डालेगी।
Twitter गुजर रहा भारी वित्तीय दबाव में :-
ट्विटर कंपनी के नए मालिक एलोन मस्क ने जब से ट्विटर को अपने नियंत्रण में लिया है तब से टि्वटर सैन फ्रैंसिस्को स्थित मुख्यालय और लंदन के ऑफिसों के लाखों डॉलर किराए चुकता नहीं हो पा रहे हैं। इस बकाए को लेकर कई कांट्रैक्टर्स ने बर्ड स्टैच्यू से लेकर एक्सप्रेस मशीन की नीलामी कर दी ताकि पैसे जुटाए जा सकें।
नवंबर 2022 में ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क ने कहा था कि ट्विटर को विज्ञापन नहीं मिलने के चलते रेवेन्यू में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ट्विटर का रेवेन्यू दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 35% गिरकर 102.5 करोड़ डॉलर पर आ गया। जिससे ट्विटर के चिंता बढ़ती ही जा रही है।