![]() |
Adani Group ने चुकाया 2.15 अरब डॉलर का कर्ज! |
Adani Group ने चुकाया 2.15 अरब डॉलर का कर्ज :-
अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने 2.15 अरब डॉलर के मार्जिन लिंक्ड शेयर बैक्ड फाइनेंसिंग (स्टॉक के बदले लिया गया पैसा) का पेमेंट कर दिया है। यानी गिरवी रखे शेयर का पेमेंट कर दिया है। हालांकि अडाणी ग्रुप (Adani Group) में इसका भुगतान करने के लिए 31 मार्च 2023 तक का समय लिया था, लेकिन अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए उक्त भुगतान को समय से पहले कर दिया है। ताकि अडाणी ग्रुप (Adani Group) अपने निवेशकों (इन्वेस्टर्स) का भरोसा जीत सके।
Ambuja Cements के अधिग्रहण से जुड़ा भी भुगतान किया :-
अडाणी ग्रुप (Adani Group) में बताया है कि उसने अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) को अधिग्रहण करने के लिए जो 500 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद ली थी। उसका भी भुगतान कर दिया है। हालांकि अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने पिछले साल सितंबर में अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट में होल्सिम ग्रुप की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली थी। अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने यह सौदा 10.5 अरब डॉलर में किया था। होल्सिम ग्रुप ने अडाणी ग्रुप (Adani Group) को अंबुजा सीमेंट में अपनी 63.19% और ACC में 54.53% हिस्सेदारी बेची थी।
कर्ज चुकाकर निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश :-
अडाणी ग्रुप (Adani Group) निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए आप लगातार कर्ज को काम कर रहा है ताकि अडाणी ग्रुप (Adani Group) के निवेशक फिर से अडाणी ग्रुप (Adani Group) पर भरोसा कायम रख सके। हालांकि 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में काफी गिरावट आई है। हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन (stock manipulation) और अकाउंटिंग फ्रॉड (accounting fraud) का आरोप लगाया था। वर्तमान समय में अडाणी ग्रुप (Adani Group) उक्त आरोपों को खारिज कर दिया है।
Adani Group ने 7374 करोड़ रुपए का शेयर-बैक्ड लोन चुकाया :-
अडाणी ग्रुप (Adani Group) में मंगलवार को एक जानकारी शेयर की है कि हमने 7374 करोड़ रुपए का शेयर-बैक्ड लोन समय से पहले चुका दिया है।
वर्तमान समय में अडाणी ग्रुप (Adani Group) अपनी क्रेडिट प्रोफाइल से जुड़ी चिंताओं को कम कर निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने की कोशिश कर रहा है।
साथ में अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने कहा है कि अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के प्रमोटर 3.1 करोड़ शेयर या 4% हिस्सेदारी रिलीज करेंगे, तथा अडाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के प्रमोटर 15.5 करोड़ शेयर या 11.8% हिस्सेदारी रिलीज करेंगे। अडाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के प्रमोटर 1.2% और 4.5% हिस्सेदारी रिलीज करेंगे। इससे पहले फरवरी में अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने 1.11 अरब डॉलर का लोन प्री-पेड किया था।