-->

Search Bar

नहीं बंद होगा पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, Adani Group का ये है पूरा प्लान, शेयरों में लौटी तेजी!

नहीं बंद होगा पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, Adani Group का ये है पूरा प्लान, शेयरों में लौटी तेजी!, अभय कुमार जैन, Abhay kumar jain, Adani Group, Adani power, अडानी पॉवर, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइसेज, अडानी ग्रुप
नहीं बंद होगा पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, Adani Group का ये है पूरा प्लान, शेयरों में लौटी तेजी!

नहीं बंद होगा पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, Adani Group का ये है पूरा प्लान, शेयरों में लौटी तेजी :-

रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई (News Agency PTI) ने खुलासा किया है कि अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को रोक दिया है। हालांकि अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने इससे इनकार किया है।

Adani Group ने PTI का किया खण्डन :

न्यूज एजेंसी पीटीआई (News Agency PTI) ने रविवार को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप (Adani Group) ने गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को रोक दिया है। इसके चलते कल यानी 20 मार्च, 2023 को अडानी ग्रुप (Adani Group) की 10 में से 9 कंपनियों के शेयर टूट गए थे। हालांकि अब अडानी ग्रुप (Adani Group) ने इसका खुलासा करके न्यूज एजेंसी पीटीआई (News Agency PTI) का खण्डन कर दिया है। अडानी ग्रुप (Adani Group) ने सोमवार को खुलासा किया है कि उसकी ग्रीनफील्ड कोल-टू-पॉलीविनाइल क्लोराइड प्रोजेक्ट के लिए अगले छह महीनों में पैसे जुटाए जाएंगे। अडानी ग्रुप (Adani Group) के मुताबिक वित्त वर्ष की समाप्ति यानी मार्च 2023 के बाद साइट पर खरीदारी और निर्माण गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। अडानी ग्रुप (Adani Group) ने पहले से निर्धारित टाइमलाइन में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर प्रतिबद्धता जताई है। इस खण्डन के चलते अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में आज यानी 21 मार्च, 2023 को तेजी दिख रही है।

Adani Group Stocks की क्या है स्थिति :

अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों की स्थिति आज यानी 21 मार्च 2023 को शानदार दिख रही है। अडानी ग्रुप (Adani Group) का एक शेयर तो अपर सर्किट पर पहुंच गया है यानी मार्केट में कोई सेलर नहीं है। बाकी नौ शेयर भी ग्रीन जोन में Trade कर रहे हैं।

पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का क्या है मामला :

न्यूज एजेंसी पीटीआई (News Agency PTI) ने रविवार को जानकारी दी थी कि अदानी ग्रुप (Adani Group) ने गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का काम रोक दिया है। हालांकि अदानी ग्रुप (Adani Group) ने अब इससे इनकार किया है। यहां पर अदानी ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियिरी एक प्लांट बैठा रही है। इस पेट्रोकेमिकल प्लांट में इंजीनियरिंग डिजाइन और बाकी एक्टिविटीज पर तेजी से काम चल रहा है लेकिन अदानी ग्रुप (Adani Group) ने बड़ी खरीदारी और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज पर फंडिंग मिलने तक प्लांट का काम रोक रखा है। पॉलीविनाइल क्लोराइड का इस्तेमाल फूड कंटेनर्स से लेकर सीवेज पाइप्स जैसे प्लास्टिक के सामान बनाने में होता है। भारत में इसे बड़े पैमाने पर आयातित कच्चे तेल और बाकी फीडस्टॉक के जरिए बनाया जाता है।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()