![]() |
Twitter का Elon Musk के Everything App के साथ हुआ विलय, जानिए क्या है माजरा! |
Twitter का Elon Musk के Everything App के साथ हुआ विलय, जानिए क्या है माजरा!
Twitter ने एक कोर्ट फाइलिंग में यह खुलासा किया है कि Twitter का विलय X नाम के Everything App में कर दिया गया है। साथ में Twitter ने इसमें कहा हैं कि यह अब एग्जिस्ट ही नहीं करता और इसकी संपत्ति एक्स कॉर्प (X Corp) के साथ विलय कर दी गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म twitter अब नहीं रहा। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दरअसल ट्विटर (Twitter) ने कहा है कि इसका विलय X नाम के "Everything App" में कर दिया गया है, जिसके मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) हैं। एक्स कॉर्प (X Corp) एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली कंपनी है और इसका बिजनेस मुख्य रूप से सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है।
Elon Musk बनाना चाहते हैं सुपर ऐप :
Twitter का कामकाज इस समय एलन मस्क (Elon Musk) ही संभाल रहे हैं। एलन मस्क (Elon Musk) लंबे समय से एक ऐसा एप्लिकेशन बनाना चाहते थे जो चीन के WeChat की तुलना में अधिक फीचर्स की पेशकश कर सके। एलन मस्क (Elon Musk) कई बार एक ऐसा ऐप बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं जो अमेरिका के लिए "सुपर ऐप" होगा।
पिछले साल एक पॉडकास्ट के दौरान एलन मस्क (Elon Musk) ने बताया था कि सुपर ऐप को बनाने के लिए Twitter को इस तरह के ऐप में बदलना होगा या फिर कुछ नया शुरू करना होगा।
WeChat की तरह हो सकते हैं फीचर्स :
एलन मस्क (Elon Musk) ने WeChat का जिक्र करते हुए कहा है कि अमेरिका में इस तरह का कोई ऐप नहीं है। जो कि WeChat को टक्कर दे सकें। क्योंकि WeChat में सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग के साथ ही पेमेंट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। जो कि WeChat को चीन में लोकप्रिय बनाती हैं।
एलन मस्क (Elon Musk) का मानना है कि WeChat जैसे ऐप का निर्माण अमेरिका के लिए बेहतर कदम होगा। Twitter का एक्स कॉर्प (X Corp) के साथ विलय करना इस दिशा में एक अहम कदम हो सकता हैं। Twitter का एक्स कॉर्प (X Corp) में विलय करने से एलन मस्क (Elon Musk) अपनी योजना की ओर बढ़ रहे हैं।
Elon Musk 1999 से ही बना रहे थे Plan :
Everything App बनाने मे Elon Musk (एलन मस्क) की रुचि 1999 से है, जब उन्होंने X.com नामक एक ऑनलाइन बैंक (Online Bank) की शुरुआत की थी, जिसे बाद में PayPal बनाने के लिए विलय कर दिया गया था।
Everything App संभवतः एक सर्वव्यापी प्लेटफॉर्म होगा, जो अन्य सुविधाओं के साथ साथ सोशल नेटवर्किंग, मैसेजिंग और भुगतान प्रणाली प्रदान करेगा। Everything App में WeChat के समान फीचर्स होने की उम्मीद है। जैसा कि Elon Musk ने बताया हैं।
Elon Musk ने ट्वीट किया 'X'
Twitter ने एक कोर्ट फाइलिंग में यह खुलासा किया है कि Twitter का विलय X नाम के Everything App में कर दिया गया है। साथ में Twitter ने इसमें कहा हैं कि यह अब एग्जिस्ट ही नहीं करता और इसकी संपत्ति एक्स कॉर्प (X Corp) के साथ विलय कर दी गई है। हालांकि, Elon Musk ने इस बदलाव का खुलासा सीधे तौर पर नहीं किया है। Elon Musk ने Twitter पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने केवल 'X' लिखा हुआ है। यह उसी कंपनी का नाम है, जिसमें ट्विटर का विलय हुआ है।