![]() |
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन |
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन :-
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार को निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव को 26 सितंबर को गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था क्योंकि 82 साल के मुलायम सिंह यादव को यूरिन इन्फेक्शन हो गया था।
मुलायम सिंह यादव को ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण 2 अक्टूबर को ICU में शिफ्ट किया गया था उन्हें यूरिन में इंफेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।
मुलायम सिंह यादव पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता रहा। पिछले साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।
मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी दें तथा साथ में यह भी बताया कि सैफई में मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- जमीन से जुड़े थे मुलायम, लोगों की मुश्किलें सुनते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट करके मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी तथा उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे, जो लोगों की मुश्किलों को समझते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी लोकनायक जयप्रकाश और डॉक्टर लोहिया के विचारों के लिए समर्पित कर दी। इमरजेंसी के दौरान दे लोकतंत्र के अहम सैनिक थे। रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने सशक्त भारत के लिए काम किया।
मोदी जी ने लिखा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब मेरी मुलायम सिंह यादव से कई बार बातचीत हुई। हमारा गरीबी जुड़ाव चलता रहा और मैं हमेशा ही उनके विचार जानने के लिए तत्पर रहता था समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुझे दुख है उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।
ओम शांति...!
मुलायम सिंह यादव का पारिवारिक सफर :-
मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर 1939 को सफाई में जन्म हुआ था। मुलायम सिंह की पढ़ाई लिखाई इटावा फतेहाबाद और आगरा में हुई।
मुलायम सिंह यादव कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे।
मुलायम सिंह यादव पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे।
मुलायम सिंह यादव के दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के ही बेटे हैं।
मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर :-
मुलायम सिंह यादव को पहले पहलवानी का बहुत शौक था उसके बाद उन्होंने टीचिंग के क्षेत्र में कदम रखा और उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। इसके बाद मुलायम सिंह यादव राजनीति के सफर में उतर आए यहां तक कि उन्होंने स्वयं का एक दल भी बनाया।
जवानी के दिनों में पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह यादव ने 55 साल तक राजनीति की।
मुलायम सिंह यादव 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर से पहली बार विधायक बने। जबकि उनके परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था।
5 दिसंबर 1989 को मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में मुलायम सिंह यादव दो बार और प्रदेश के CM रहे।
मुलायम सिंह यादव ने केंद्र में देवगौड़ा और गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली।
नेताजी के नाम से मशहूर होने वाले मुलायम सिंह यादव 7 बार लोकसभा संसद और 9 बार विधायक चुने गए।
मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी बनाने की घोषणा की थी।