-->

Search Bar

MP में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के बदलें नियम

MP में फिर से 5वीं और 8वीं के Exam होंगे बोर्ड पैटर्न में, जानें पूरी डिटेल!,MP में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के बदलें नियम,MP 5th 8th Board Exam Update Urdu Marathi Language VS Hindi And English,MP में 5वीं और 8वीं परीक्षा के नियम बदले पहली भाषा के मीडियम की अनिवार्यता खत्म उर्दू-मराठी चुन सकेंगे,Madhya Pradesh 5th 8th Board Exam And Fees Details,MP में 5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम की पूरी डिटेल,10वीं और 12वीं की तरह होंगे पेपर, 29 लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा जानिए कैसे होगा, अभय कुमार जैन, Abhay kumar jain, शिवराज सिंह चौहान, Shivraj Singh Chouhan, MP
MP में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के बदलें नियम

MP में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के बदलें नियम :-

सत्र 2022-23 में मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं के एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर आधारित होंगे। लगभग 13 साल बाद 5वीं और 8वीं क्लास में बोर्ड पैटर्न को लागू किया गया है। इसलिए 5वीं और 8वीं क्लास में बोर्ड पैटर्न लागू होते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए भाषा चयन/ मीडियम के नियमों में ढिलाई दी है।

विभाग ने 5वीं और 8वीं की सत्र 2022-23 परीक्षा के संबंध में जारी निर्देशों में आंशिक संशोधन जारी किए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस संबंध में निम्नानुसार आदेश जारी कर दिए हैं। जो कि इस प्रकार से है।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने 5वीं और 8वीं की परीक्षा में जारी किए निर्देश :-

• प्राइमरी भाषा में हिंदी और इंग्लिश रहेगी। इसके अलावा उर्दू, मराठी भाषा के चयन करने पर ऑप्शनल भाषा/थर्ड भाषा के रूप में हिन्दी सामान्य चुनना होगा।

• 5वीं में प्राइमरी भाषा के रूप में हिन्दी और अंग्रेजी चुनने वाले स्टूडेंट्स ऑप्शनल भाषा (वैकल्पिक) के रूप में सामान्य उर्दू/सामान्य पंजाबी चुन सकेंगे।

• 8वीं के छात्रों के लिए थर्ड भाषा के रूप में पूर्व में दिए गए ऑप्शन के साथ पंजाबी भाषा को भी सम्मिलित किया जाता है।

• सरकारी स्कूलों के लिए 31 अक्टूबर 2022 को परीक्षा पोर्टल पंजीयन के लिए खोला जा चुका है। सुविधा की दृष्टि से सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट, अनुदान प्राप्त स्कूल व मदरसों के छात्रों का पंजीयन पोर्टल पर 5 नवंबर से 25 नवंबर 2022 के बीच किया जा सकेगा।

• मध्यप्रदेश में 13 साल बाद बदला पैटर्न

मध्यप्रदेश में 13 साल बाद बदला 5वीं और 8वीं का परीक्षा पैटर्न :-

मध्य प्रदेश सरकार ने 2008 में 5वीं और 8वीं क्लास से बोर्ड परीक्षा का पैटर्न हटा दिया था। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने ही निर्देश को बदलते हुए 13 साल बाद एक बार फिर 5वीं और 8वीं के एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर लागू कर दिए हैं।

सत्र 2022-23 में मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं दोनों क्लास के 29 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जिसमें से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 5वीं में लगभग 15 लाख और 8वीं में लगभग 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

इस बार सत्र 2022-23 में जिला स्तर पर पेपर तैयार होगा। एग्जाम के बाद उत्तर पुस्तिकाएं स्कूलों में चेक के लिए भेजी जाएगी। 2008 की तरह अब फिर से रिजल्ट भी आएगा और बच्चें फेल भी होंगे। जो बच्चें फेल होंगे उन बच्चों को पास होने के लिए दो बार मौका भी दिया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर फिर से पढ़ना पड़ेगा :-

प्रत्येक अकादमिक वर्ष के अंत में 5वीं और 8वीं दोनों क्लासेज की वार्षिक परीक्षाएं होंगी। इसका प्रावधान मध्यप्रदेश राजपत्र में 2 मार्च 2019 में पब्लिश शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के संशोधन के प्रकाशित है। परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा पेपर देने का मौका दिया जाएगा। इसमें भी फेल होने वाले छात्रों को उसी कक्षा में रोके जाने का (डिटेंशन पॉलिसी) प्रावधान है। प्रति छात्र देय शुल्क का भुगतान स्कूल करेगा। यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि परीक्षा के नाम से छात्रों से अलग से कोई भी शुल्क स्कूल नहीं वसूलेगा।

सत्र 2022-23 से 5वीं और 8वीं की होंगी बोर्ड परीक्षा :-

सत्र 2021-22 में मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं के लिए वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश के स्कूलों में सत्र 2022-23 में अर्थात् इसी वर्ष से सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी मान्यता प्राप्त निजी तथा अनुदान प्राप्त स्कूलों में NCERT के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर 5वीं और 8वीं के लिए वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी।

5वीं और 8वीं की इस तरह होगी बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा :-

मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश राज्य ओपन द्वारा 5वीं और 8वीं के वार्षिक पेपर तैयार किए जाएंगे। इन पेपर के सेट को सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में भेजे जाएंगे। इसके बाद 5वीं और 8वीं के पेपर स्कूलों को दिए जाएंगे। परीक्षा होने के बाद 5वीं और 8वीं की कॉपियां जिलों के दूसरे दूसरे स्कूलों को जांच करने के लिए दी जाएंगी। सभी कॉपियां चेक होने के बाद एक साथ रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन रिजल्ट देखा जा सकेगा। इसमें मध्य प्रदेश बोर्ड की तरह ही बच्चों को कॉपी देने से लेकर अंक सुधार आने का मौका दिया जाएगा तथा जो विद्यार्थी फेल होंगे, उनके लिए बाद में सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी जाएगी।

IT प्लेटफार्म पर होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा :-

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। जिसमें परीक्षा संचालन के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल अर्थात् सत्र 2021-22 में 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा बनाए गए आईटी प्लेटफार्म के माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस साल अर्थात् सत्र 2022-23 में भी आईटी प्लेटफार्म के माध्यम से 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

सत्र 2022-23 में मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं के पेपर ऑनलाइन बनने से लेकर रिजल्ट तक ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()