![]() |
दुनियाभर में बढ़ा शाकाहार, अमरीकी ले रहे सबसे ज्यादा दिलचस्पी |
दुनियाभर में बढ़ा शाकाहार, अमरीकी ले रहे सबसे ज्यादा दिलचस्पी :-
दुनियाभर में शाकाहार के प्रति रुझान बढ़ रहा है। पिछले तीन साल में कई देशों की आबादी ने इसे अपनाया है। स्टेटिस्टा की ओर से किए गए वैश्विक उपभोक्ता सर्वे के अनुसार अमरीका में शाकाहार पसंद करने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। यूरोपीय देशों में भी यह चलन बढ़ रहा है। वहीं, भारत व चीन में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार भले ही जीव रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखने जैसी वजहों से यह चलन बढ़ा है, इससे स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
पर्यावरण बचाने के लिए बदला आहार :-
अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका में तीन साल के दौरान शाकाहार अधिक परोसे जाने लगा है। अमरीका की दो प्रतिशत आबादी बीगन डाइट (पेड़- पौधों से प्राप्त) फॉलो करती है। सेहतमंद रहने और वजन घटाने के उद्देश्य से यहां लोग शाकाहार में दिलचस्पी लेने लगे हैं। इसी तरह ब्रिटेन में 88 लाख लोग वर्ष के अंत तक शाकाहार अपनाने का विचार कर रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। जर्मनी में लोग पर्यावरण के प्रति सजग हैं, इसलिए कई साल से यहां शाकाहार को प्राथमिकता दी जा रही है।
मशहूर हस्तियां बता रहीं फायदे :-
अपने बारबेक्यू के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध दक्षिण कोरिया में भी यह चलन बढ़ा है। यहां कई मशहूर हस्तियां वेजिटेरियन या वीगन लाइफस्टाइल फॉलो करती है, जो समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इनके फायदे बताती रहती हैं। इसलिए दक्षिण कोरिया में स्थानीय लोगों के साथ-साथ कंपनिया और सरकार भी इस ओर विशेष ध्यान देने लगे हैं। वहीं जिन देशों में शाकाहार में कमी आई है, उनमें मैक्सिको, बाजील और स्पेन शामिल हैं।
तीन साल में भारत व चीन में घट गया शाकाहार का चलन :-
रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में भारत में 32.7% शाकाहार को पसंद करते थे। जबकि 2022 में भारत में 26.5% शाकाहार को पसंद करते हैं।
2019 में चीन में 9.6% शाकाहार को पसंद करते थे। जबकि 2022 में चीन में 5.4% शाकाहार को पसंद करते हैं।
भारत में सर्वाधिक शाकाहारी लोग :-
वर्ष 2019 की तुलना में देश में अनाज, फल और सब्जियां आदि खाने वालों की संख्या घटी है, लेकिन यह भी एक तथ्य है कि विश्व में सबसे ज्यादा शाकाहारी भारत में ही हैं। देश की एक-चौथाई से अधिक आबादी शाकाहारी है।
वैश्विक स्तर पर शाकाहारी आबादी :-
वैश्विक स्तर पर शाकाहारी आबादी को देश के अनुसार प्रतिशत (%) में देखते हैं। जिसमें दो सत्र की आबादी को नीचे दिया गया है..
2019 में 32.7%
2022 में 26.5%
2019 में 5.5%
2022 में 6.5%
जर्मनी
2019 में 4.1%
2022 में 6.0%
चीन
2019 में 9.6%
2022 में 5.4%
अमेरिका
2019 में 2.9%
2022 में 5.1%
दक्षिण अफ्रीका
2019 में 4.0%
2022 में 4.1%
मैक्सिको
2019 में 2.6%
2022 में 2.4%
ब्राजील
2019 में 3.4%
2022 में 2.2%
दक्षिण कोरिया
2019 में 0.9%
2022 में 2.5%
स्पेन
2019 में 2.2%
2022 में 2.1%