![]() |
ट्विटर से सैकड़ों कर्मचारियों का इस्तीफा, तानाशाही कहलाने लगे Elon Musk |
ट्विटर से सैकड़ों कर्मचारियों का इस्तीफा, तानाशाही कहलाने लगे Elon Musk :-
ट्विटर के सैनफ्रैंसिस्को हेडक्वार्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक बिल बोर्ड पर एलन मस्क को पागल और परजीवी लिखा गया है।
ट्विटर से गुरुवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क के उस फरमान के बाद हुए हैं, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि ज्यादा देर तक काम के लिए तैयार रहो या कंपनी छोड़ो।
इन इस्तीफों के बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के वीडियो वायरल होने लगे हैं। ऑफिस के इलेक्ट्रॉनिक बिल बोर्ड पर एलन मस्क को तानाशाह, परजीवी, पागल और अहंकारी लिखा गया।
कितने इम्प्लॉइज ने इस्तीफा दिया है, ये अब तक साफ नहीं है। कुछ कर्मचारियों ने अपने इस्तीफे देने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने इन इस्तीफों पर कहा कि मुझे कोई फिक्र नही है। जो बेस्ट इम्प्लॉई हैं, वो नहीं गए हैं।
मस्क का नया ट्वीट...
एलन मस्क ने गुरुवार को ये ट्वीट पोस्ट किया है। इसमें कुछ नहीं लिखा है। एक कब्र और उसके पास बैठे व्यक्ति के चेहरे पर ट्विटर का सिंबल लगाया गया है।
छंटनी किए गए कर्मचारियों ने पोस्ट करके दी जानकारी :-
एलन मस्क ने ट्विटर कंपनी से आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारत में ट्विटर की कम्युनिकेशन टीम को लीड कर रही पल्लवी वालिया ने ट्वीट करके निकाले जाने की जानकारी दी है।
ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के फायदे :-
ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को 5 तरह की सुविधाएं मिलेगी। जो कि इस प्रकार से है..
1. रिप्लाई
2. मेंशन
3. सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी।
4. लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे।
5. नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे।
इनके अलावा इस फीचर की वजह से स्पैम पर लगाम लगेगी। अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो वे ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं।