![]() |
MP में फिर से 5वीं और 8वीं के Exam होंगे बोर्ड पैटर्न में, जानें पूरी डिटेल |
MP में फिर से 5वीं और 8वीं के Exam होंगे बोर्ड पैटर्न में, जानें पूरी डिटेल! :-
मध्यप्रदेश में लगभग 13 साल बाद एक बार फिर 5वीं और 8वीं के एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर होंगे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2008 में 5वीं और 8वीं दोनों ही क्लास से बोर्ड पैटर्न को हटा दिया था लेकिन 2022-23 यानी इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5वीं और 8वीं दोनों ही क्लास में बोर्ड पैटर्न को लागू कर दिया है।
सत्र 2022-23 में 5वीं और 8वीं के बोर्ड एग्जाम में 29 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जिसमें से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 5वीं में लगभग 15 लाख और 8वीं में लगभग 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
इस बार सत्र 2022-23 में जिला स्तर पर पेपर तैयार होगा। एग्जाम के बाद उत्तर पुस्तिकाएं स्कूलों में चेक के लिए भेजी जाएगी। 2008 की तरह अब फिर से रिजल्ट भी आएगा और बच्चें फेल भी होंगे। जो बच्चें फेल होंगे उन बच्चों को पास होने के लिए दो बार मौका भी दिया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर फिर से पढ़ना पड़ेगा :-
प्रत्येक अकादमिक वर्ष के अंत में 5वीं और 8वीं दोनों क्लासेज की वार्षिक परीक्षाएं होंगी। इसका प्रावधान मध्यप्रदेश राजपत्र में 2 मार्च 2019 में पब्लिश शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के संशोधन के प्रकाशित है। परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा पेपर देने का मौका दिया जाएगा। इसमें भी फेल होने वाले छात्रों को उसी कक्षा में रोके जाने का (डिटेंशन पॉलिसी) प्रावधान है। प्रति छात्र देय शुल्क का भुगतान स्कूल करेगा। यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि परीक्षा के नाम से छात्रों से अलग से कोई भी शुल्क स्कूल नहीं वसूलेगा।
सत्र 2022-23 से 5वीं और 8वीं की होंगी बोर्ड परीक्षा :-
सत्र 2021-22 में मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं के लिए वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश के स्कूलों में सत्र 2022-23 में अर्थात् इसी वर्ष से सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी मान्यता प्राप्त निजी तथा अनुदान प्राप्त स्कूलों में NCERT के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर 5वीं और 8वीं के लिए वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी।
5वीं और 8वीं की इस तरह होगी बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा :-
मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश राज्य ओपन द्वारा 5वीं और 8वीं के वार्षिक पेपर तैयार किए जाएंगे। इन पेपर के सेट को सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में भेजे जाएंगे। इसके बाद 5वीं और 8वीं के पेपर स्कूलों को दिए जाएंगे। परीक्षा होने के बाद 5वीं और 8वीं की कॉपियां जिलों के दूसरे दूसरे स्कूलों को जांच करने के लिए दी जाएंगी। सभी कॉपियां चेक होने के बाद एक साथ रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन रिजल्ट देखा जा सकेगा। इसमें मध्य प्रदेश बोर्ड की तरह ही बच्चों को कॉपी देने से लेकर अंक सुधार आने का मौका दिया जाएगा तथा जो विद्यार्थी फेल होंगे, उनके लिए बाद में सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी जाएगी।
IT प्लेटफार्म पर होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा :-
मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। जिसमें परीक्षा संचालन के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल अर्थात् सत्र 2021-22 में 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा बनाए गए आईटी प्लेटफार्म के माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस साल अर्थात् सत्र 2022-23 में भी आईटी प्लेटफार्म के माध्यम से 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सत्र 2022-23 में मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं के पेपर ऑनलाइन बनने से लेकर रिजल्ट तक ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।