-->

Search Bar

Twitter में हो सकते है ये 5 बदलाव, क्या Elon Musk ट्विटर का डेटा चीन के साथ शेयर कर सकते है?

Twitter में हो सकते है ये 5 बदलाव, क्या Elon Musk ट्विटर का डेटा चीन के साथ शेयर कर सकते है?, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, एलोन मस्क, Elon Musk, Twitter, ट्विटर
Twitter में हो सकते है ये 5 बदलाव, क्या Elon Musk ट्विटर का डेटा चीन के साथ शेयर कर सकते है?

Twitter में हो सकते है ये 5 बदलाव, क्या Elon Musk ट्विटर का डेटा चीन के साथ शेयर कर सकते है?

ट्विटर कंपनी को खरीदने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर कंपनी में कुछ परिवर्तन किए हैं तथा भविष्य में भी बहुत से परिवर्तन करने की बात कह रहे। एलन मस्क का मानना है कि ट्विटर को एक ऐसा प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं जिसके माध्यम से लोग मनोरंजन के साथ-साथ हैं शिक्षा का भी अच्छा प्लेटफार्म बने। इसके लिए एलन मस्क टि्वटर में 5 बदलाव और कर सकते हैं।जो कि इस प्रकार से है...

ट्विटर में हो सकते हैं ये पांच बदलाव :-

1. ट्विटर को सुपर एप बनाने का प्लान

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क का ट्विटर को 'सुपर एप' बनाने का विचार है। जिसके जरिए क्रिएटर ट्विटर से पैसे कमा सकेंगे तथा यूजर्स ट्विटर के जरिए पेमेंट, शॉपिंग यहां तक कि टैक्सी भी बुक कर पाएंगे।

2. ट्विटर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

एलन मस्क ने ट्विटर कंपनी खरीदने के बाद ट्विटर के इन्वेस्टर्स को यह स्पष्ट कर दिया है कि टि्वटर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन यूजर्स को दिया जाएगा। इसके जरिए कंपनी एड रेवेन्यू पर कम निर्भर रहेगी।

3. ट्विटर फ्री स्पीच

एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में यह स्पष्ट किया है कि टि्वटर को फ्री स्पीच प्लेटफार्म बनाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसके अलावा एलन मस्क ने यह भी संकेत दिया है कि वह कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव कर सकते हैं।

4. ट्विटर बनेगा क्रिप्टो मार्केट के लिए प्लेटफार्म

एलन मस्क ट्विटर के जरिए क्रिप्टो करेंसी के लिए एक संभावित लॉन्चपैड बनाने की तैयारी में है। एलन मस्क की टेस्ला अपनी बैलेंस शीट में क्रिप्टो रखती है और पेमेंट भी स्वीकार करती है।

5. चीन के चक्कर में टि्वटर के डेटा में रिस्क

एलन मस्क की टेस्ला चीन में अपना बिजनेस बढ़ा रही है। जानकारों के मुताबिक एलन मस्क, चीनी सरकार के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए ट्विटर यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर कर सकते हैं।

टि्वटर में बड़े बदलाव :-

अभी तक टि्वटर दो बड़े बदलाव किए गए हैं जो कि इस प्रकार से है...

1. कॉस्ट कटिंग के लिए करीब आधे कर्मचारियों को ट्विटर से निकाल दिया गया है। आधे कर्मचारियों को ट्विटर से निकालने के बाद एलन मस्क ने कहा है कि ‘जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'

2. हाल में ही एलन मस्त ने कुछ देशों में $8 में टि्वटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। अगर लोग इसे नहीं खरीदते हैं, तो वे अपना वेरीफाइड चेकमार्क खो देंगे। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन भारत में एक महीने के भीतर लॉन्च होगा। इसके लिए लगभग ₹ 200 देने पड़ सकते हैं।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()