![]() |
Elon Musk ने Twitter के कर्मचारियों को मेल भेजा और नौकरी से निकाल दिया! |
Elon Musk ने Twitter के कर्मचारियों को मेल भेजा और नौकरी से निकाल दिया :-
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के कर्मचारियों के लिए आज यानी शुक्रवार 4 अक्टूबर का दिन बेहद मुश्किल भरा है। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क, ट्विटर कंपनी के मालिक बनने के बाद ही कंपनी के लगभग 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रहे हैं। एलन मस्क ने इस योजना को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया है। एलन मस्क ने ट्विटर की ओर से ट्विटर के समस्त कर्मचारियों को एक मेल भेजा है जिसमें उन्हें आज शाम तक छंटनी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। ईमेल में कहा गया है कि आज यानी शुक्रवार 4 अक्टूबर को ट्विटर के ऑफिस बंद रहेंगे। कर्मचारियों को ईमेल के जरिए शाम तक छंटनी के बारे में जानकारी दी जाएगी।छंटनी के लिए Twitter ने कर्मचारियों को Email ही क्यों भेजा?
छंटनी के लिए Twitter ने कर्मचारियों को Email से सूचना भेजी हैं। ट्विटर कंपनी का कहना है कि 'चूंकि हमारे कर्मचारी दुनिया के कई देशों पर कई लोकेशन पर है। ऐसे में हम इस कार्रवाई से प्रभावित सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द सूचना देने के लिए ईमेल का तरीका अपना रहे हैं। शुक्रवार 4 नवंबर को सुबह 9 बजे तक सभी कर्मचारियों को एक ईमेल मिलेगा, जिसका सब्जेक्ट होगा 'ट्विटर में आपकी भूमिका (Your Role at Twitter)'। कृपया अपना ईमेल को चेक करें और अपना स्पैम फोल्डर भी देखें।'
Twitter ने कर्मचारियों को Email में क्या भेजा?
Twitter ने कर्मचारियों को भेजें Email में कहा कि..
"टीम के सदस्यों, ट्विटर को सही रास्ते पर लाने की कोशिश में, हम शुक्रवार को पूरी दुनिया भर में मौजूद अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। हम मानते हैं कि इससे ऐसे कई लोगों पर असर पड़ेगा जिन्होंने ट्विटर को बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, लेकिन दुर्भाग्य से यह कार्रवाई कंपनी की सफलता और उसे आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है।"
Twitter के कर्मचारियों को मिले तीन तरह का मेल :-
ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को कुछ खास तरह के मेल किए है, ट्विटर कंपनी ने कहा है कि "अगर आप नौकरी से नहीं निकाले जा रहे हैं. तो आपको आपकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर मैसेज भेजा जाएगा। अगर आप नौकरी से निकाले जा रहे हैं तो आपको आपकी पर्सनल ईमेल आईडी पर मैसेज भेजा जाएगा, जिसमें अगले कदम के बारे में जानकारी दी गई होगी। अगर शुक्रवार शाम 5 बजे तक आधिकारिक और पर्सनल दोनों ईमेल आईडी पर ट्विटर के एचआर से आपको कोई मैसेज नहीं मिला है तो कृपया peoplequestions@twitter.com पर ईमेल करें।"
Twitter ने कहा "ऑफिस आ रहे हैं, तो कृपया घर लौट जाएं"
ट्विटर ने कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ ट्विटर के सिस्टम्स और कस्टमर डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आज ट्विटर का ऑफिस अस्थाई रूप से बंद रहेगा और सभी बैज का एक्सेस निलंबित रहेगा। अगर आप ऑफिस में है या फिर ऑफिस जा रहे हैं तो कृपया घर लौट जाए।
Twitter ने अपने कर्मचारियों से कहा कि मैं आपका आभारी हूं!
ट्विटर ने कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं कि यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण अनुभव है भले ही आपकी नौकरी पर इसका असर पड़ रहा हो या फिर नहीं। आप सभी को ट्विटर की उन नीतियों का पालन करने के लिए शुक्रिया। जो आपको सोशल मीडिया प्रेस या दूसरी जगहों पर कंपनी की गोपनीय जानकारी पर चर्चा करने से रोकती हैं। ट्विटर आपके योगदान के लिए आपका आभारी है।
Advertisement