-->

Search Bar

ढाईद्वीप पंचकल्याणक महोत्सव में 1008 कलशों से हुआ बाल तीर्थंकर का जन्माभिषेक!

ढाईद्वीप पंचकल्याणक महोत्सव में 1008 कलशों से हुआ बाल तीर्थंकर का जन्माभिषेक, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, Jainism, जैनधर्म, जैनतीर्थ, Dhai Dweep jinaytan, ढाई द्वीप जिनायतन, पंच कल्याणक महोत्सव
ढाईद्वीप पंचकल्याणक महोत्सव में 1008 कलशों से हुआ बाल तीर्थंकर का जन्माभिषेक

ढाईद्वीप पंचकल्याणक महोत्सव में 1008 कलशों से हुआ बाल तीर्थंकर का जन्माभिषेक :-

कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन शासन प्रभावना ट्रस्ट द्वारा कानजी स्वामी के पुण्य प्रभावना योग में निर्मित तीर्थधाम ढाईद्वीप जिनायतन गांधी नगर के मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह पं. अभयकुमार शास्त्री देवलाली एवं पं. संजय शास्त्री की मौजूदगी में जन्मकल्याणक संबंधी इंद्रलोक में इंद्रसभा एवं अयोध्या नगरी में राज्यसभा का आयोजन किया गया। 

आयोजन समिति के प्रमुख एसपी भारिल्ल व प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने बताया दोपहर में जन्म कल्याणक का जुलूस अयोध्या नगरी ढाई द्वीप से निकलकर सुपर कॉरिडोर स्थित कृत्रिम पांडुक शिला तक पहुंचा। यहां बाल तीर्थंकर का प्रासुक जल से भरे 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया गया।

रात में हुए बाल तीर्थकर के पालना झूलन कार्यक्रम में देश-विदेश के राजाओं द्वारा बाल तीर्थंकर को भेंट का मंचन हुआ। रात में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों को संबोधित किया।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()