-->

Search Bar

युवाओं को सरकारी भर्ती परीक्षा से बचाओ

युवाओं को सरकारी भर्ती परीक्षा से बचाओ, सरकारी नौकरी, Government jobs, Ravish Kumar, रविश कुमार abhay kumar jain, अभय कुमार जैन
युवाओं को सरकारी भर्ती परीक्षा से बचाओ

युवाओं को सरकारी भर्ती परीक्षा से बचाओ :-

आज लखनऊ में शिक्षा मित्रों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। शिक्षा मित्रों की समस्या आज तक दूर नहीं हो सकी। उत्तराखंड में पेपर लीक थमने का नाम नहीं ले रहा। जनता के सतर्क होने के बाद भी अधिकारी पेपर बेच रहे हैं। वहाँ पटवारी की परीक्षा पाँच दिन पहले हुई थी, पेपर लीक हो गया। परीक्षा रद्द कर दी गई। वन दारोगा की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। कांग्रेस हो या बीजेपी किसी की सरकार में भर्ती परीक्षा बिना विवाद और संदेह के नहीं होती। पेपर लीक और चोरी तो देश के हर राज्य में आम हो गई है। यह इतनी विकराल समस्या है कि कोई एक पत्रकार चाह कर भी कवर नहीं कर सकता। मैं भी नहीं करता हूँ। लेकिन छह सात महीने में एकाध बार तो कर ही देता हूँ। जब इसके नज़दीक जाता हूँ कलेजा काँप जाता है। आज शाम पाँच बजे एक और बार कोशिश की है।

Ravish Kumar का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं जिनके कारण हमारे देश की सच्चाई हमारे समक्ष प्रकट हो पाती है।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()