![]() |
श्री सम्मेद शिखरजी धार्मिक स्थल ही रहेगा! |
श्री सम्मेद शिखरजी धार्मिक स्थल ही रहेगा :-
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि झारखंड में जैन समुदाय से जुड़ा श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थस्थल ही रहेगा। इसे पर्यटन केंद्र के रूप में नहीं बदला जाएगा। केंद्र और झारखंड सरकार ने मिलकर यह फैसला किया है। इकबाल सिंह लालपुरा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बीते मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई की थी।
Advertisement