![]() |
Adani Group की कंपनियों का बुरा हाल, 10 में से 9 शेयर गिरावट पर हुए बंद, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन |
Adani Group की कंपनियों का बुरा हाल, 10 में से 9 शेयर गिरावट पर हुए बंद, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन :-
पिछले एक महीने में अदाणी ग्रुप (Adani Group) के निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। इसके साथ ही, अदाणी ग्रुप (Adani Group) का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ के नीचे आ गया है। कल यानी सोमवार (27 Feb, 2023) को कारोबारी सत्र में अदाणी ग्रुप (Adani Group) के मार्केट कैप में 26,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। कल यानी सोमवार (27 Feb, 2023) को अदाणी ग्रुप (Adani Group) के 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं
कल यानी सोमवार (27 Feb, 2023) को कारोबारी सत्र में अदाणी ग्रुप (Adani Group) के मार्केट कैप में 26,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
पोर्ट (Ports) से लेकर पावर (Power) तक अपना कारोबार फैला चुके अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल यानी सोमवार, 27 फरवरी को भी इसके शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। अदाणी ग्रुप (Adani Group) के 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर पर बंद हुए हैं। अदाणी ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर अपने 52 वीक के निचले स्तर पर पहुंच गए।
अदाणी ग्रुप (Adani Group) के अलग-अलग शेयरों का क्या है हाल...
अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)
अदाणी ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 9.74% की गिरावट दर्ज हुई है। यह शेयर आज 1,187.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में लगभग 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission)
अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में आज भी 5 फीसदी की गिरावट है। आज यह शेयर 676.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports)
अदाणी पोर्ट्स, अडानी ग्रुप (Adani Group) का अकेला शेयर है जिसमें आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 फीसदी से भी कम की तेजी के साथ यह शेयर आज 562.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में अदाणी पोर्ट्स में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई है।
अदाणी विल्मर (Adani Wilmer)
अदाणी विल्मर के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह शेयर आज 344.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। अदाणी विल्मर में पिछले एक महीने में लगभग 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी पावर (Adani Power)
अदाणी पावर के शेयरों में आज 5 फीसदी की गिरावट आई है। यह 139.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में अदाणी पावर में 40 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas)
अदाणी टोटल गैस के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह 714.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में अदाणी टोटल गैस में लगभग 70 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)
अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह 462.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। अदाणी ग्रीन एनर्जी में पिछले एक महीने में 61 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements)
अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह 329.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
एसीसी (ACC)
अदणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी एसीसी में आज 1.79 फीसदी की गिरावट है। यह 1699 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में एसीसी के शेयरों में लगभग 11 फीसदी की गिरावट आई है।
New Delhi Television (NDTV)
NDTV के शेयरों में भी आज 5 फीसदी की गिरावट है। यह आज 181.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में New Delhi Television (NDTV) के शेयरों में 26 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।