देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का अदानी ग्रुप पर बड़ा बयान!

0
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का अदानी ग्रुप पर बड़ा बयान!, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, Adani group, SBI
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का अदानी ग्रुप पर बड़ा बयान!

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का अदानी ग्रुप पर बड़ा बयान :-

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने शुक्रवार यानी 3 फरवरी को Q3 नतीजे जारी किए। साथ में SBI बैंक के मैनेजमेंट ने कहा है कि अदानी ग्रुप को शेयर के बदले कोई भी लोन नहीं दिया गया है जिससे शेयर पर कोई असर नहीं रहा। साथ में बैंक मैनेजमेंट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि हमारे बुक में अदानी ग्रुप का एक्सपोजर 0.88% है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अदानी ग्रुप पर बड़ा बयान दिया है। SBI बैंक के बयान के मुताबिक अदानी ग्रुप पर आए रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग के दावों और अन्य मामलों पर कहा कि फिलहाल ग्रुप को लेकर कोई चुनौती नहीं है।

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को अदानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए। जिसके कारण अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली जारी हो गई तथा अदानी ग्रुप के निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

शेयर के बदले लोन नहीं : अदानी ग्रुप

SBI बैंक के मैनेजमेंट ने कहा है कि अदानी ग्रुप को शेयर के बदले कोई भी लोन नहीं दिया गया है। साथ में SBI बैंक के मैनेजमेंट ने अदानी ग्रुप के प्रति पॉजिटिव बयान देते हुए कहा है कि अदानी ग्रुप के शेयरों में उतार-चढ़ाव को लेकर कोई चिंता नहीं है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top