![]() |
Twitter की नई पॉलिसी, Elon Musk ने 2FA को लेकर की नई Announcement |
Twitter की नई पॉलिसी, Elon Musk ने 2FA को लेकर की नई Announcement :-
Twitter (ट्विटर) ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) मेथड को लेकर एक नई अनाउंसमेंट की है। शुक्रवार को ट्विटर (Twitter) ने कहा है कि अब ट्विटर (Twitter) केवल अपने पेड सब्सक्राइबर्स (Paid Subscribers) को ही अकाउंट्स को सिक्योर करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) मेथड के तहत टेक्स्ट मैसेजेस को यूज करने की परमिशन देगा। 2FA से ट्विटर अकाउंट ज्यादा सिक्योर होंगे।
Blu Tick Subscriber ही कर पाएंगे 2FA का Use :
Twitter ने ट्वीट करके लिखा कि 20 मार्च 2023 के बाद से केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर (Twitter Blu Subscriber) ही टेक्स्ट मैसेजेस को अपने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) मेथड के तौर पर यूज कर पाएंगे। साथ में Elon Musk ने बताया है कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए ट्वीटर अकाउंट्स (Twitter Accounts) को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए अकाउंट होल्डर को पासवर्ड के अलावा सेकेंड ऑथेंटिकेशन मेथड का यूज करने को मिलता है। ट्विटर अभी टेक्स्ट मैसेज, ऑथेंटिकेशन ऐप और एक सिक्योरिटी-की के जरिए 2FA की परमिशन देता है।
11 डॉलर में मिलेगा Twitter Blu Subcribetion :
Twitter ने Blu Tick Subcribetion लॉन्च करने से पहले बुधवार को ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि उसका मानना है कि फोन-नंबर-बेस्ड 2FA (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) का हैकर्स द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। Twitter के नए मालिक Elon Musk ने हाल ही में एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा था कि कंपनी ने अपनी पॉलिसी बदल दी है। जिससे Twitter account ज्यादा सिक्योर हो जायेगा।
पहले फ्री में मिलता था Twitter का ब्लू चेक मार्क :
ट्विटर (Twitter) में पहले ब्लू चेक मार्क पॉलिटिशियंस, फेमस पर्सनालिटीज, जर्नलिस्ट्स और अन्य पब्लिक फिगर्स के वेरिफाइड अकाउंट के लिए फ्री था। अब कोई भी Twitter users पैसा देकर ट्विटर का Blu Subcribetion खरीद सकता है, जिसमें उसे चेक मार्क मिल जाएगा।
भारत में Twitter के Blu Subcribetion की कीमत :
Elon Musk ने बताया है कि वह 2023 के अंत तक ट्विटर (Twitter) को फाइनेंशियल रूप से मजबूत करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन (Blu Subcribetion) जैसी कुछ सर्विस को मॉडिफाई भी किया है। भारत में वेब यूजर्स के लिए Blu Subcribetion सर्विस का मंथली सब्सक्रिप्शन 650 रुपए का है।