![]() |
Bill Gates ने कहा भारत के पास है वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन |
Bill Gates ने कहा भारत के पास है वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन :-
दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। बिल गेट्स अगले हफ्ते भारत विजिट करने का प्लान बना रहे हैं। अपनी यात्रा से पहले बिल गेट्स ने भारत के बारे में एक ब्लॉग भी लिखा है। अपने इस ब्लॉग में बिल गेट्स (Bill Gates) भारत की खूब जमकर तारीफ की है।
Bill Gates ने भारत को बताया भविष्य की उम्मीद :
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपने एक ब्लॉग में लिखा कि एक देश के तौर पर भारत भविष्य की उम्मीद देता है। भारत के पास इनोवेशन के एरिया में वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन है जो यह तय करता है जरूरत के हिसाब से दिक्कतों का सॉल्यूशन उसके लाखों नागरिकों तक पहुंच सके। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से निपट सकता है। बिल गेट्स ने लिखा, देश ने पोलियो का उन्मूलन किया, एचआईवी ट्रांसमिशन को कम किया, गरीबी को कम किया, शिशु मृत्यु दर में कटौती की और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई।
जलवायु समस्या पर भी की बात :
बिल गेट्स (Bill Gates) ने जलवायु से संबंधित समस्याओं पर भी अपनी बात रखी हैं। बिल गेट्स (Bill Gates) ने लिखा है कि सही विजन के साथ दुनिया बड़ी से बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकती है। ग्लोबल लेवल पर हेल्थ इनएक्वैलिटी यानी स्वास्थ असमानता को कम किया जा सकता है लेकिन यह समस्या जलवायु परिवर्तन से भी जुड़ी हुई है। जो समुदाय जितना ज्यादा गरीब होता है जलवायु परिवर्तन का उस पर उतना ही असर भी पड़ता है। हमें इस समस्या को दूर करने की जरूरत है।
भारत ने Health Sector पर किया है अच्छा काम :
बिल गेट्स (Bill Gates) ने कहा हैं कि मेरा यह विश्वास है कि ऐसे वक्त में जब दुनिया एक साथ कई सारी समस्याओं का सामना कर रही है तो हम बहुत सारी बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकते हैं। भारत में जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है। लेकिन भारत ने Health Sector में बेहतर काम किया है। भारत में Health Sector की नींव में जाकर काम किया गया है। बिल गेट्स (Bill Gates) ने कहा हैं कि वे अगले हफ्ते भारत में ऑन्त्रेप्रेन्योर और इनोवेटेर्स द्वारा किए जा रहे कामों को सामने से देखने जा रहे हैं। भारत के पास सीमित संसाधन हैं लेकिन बावजूद इसके यह देश प्रगति कर रहा है।
बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपने ब्लॉग पोस्ट में भारत की जमकर तारीफ की हैं साथ में अगले हफ्ते भारत में ऑन्त्रेप्रेन्योर और इनोवेटेर्स द्वारा किए जा रहे कामों को सामने से देखने आ रहे हैं।