-->

Search Bar

Amazon Pay पर RBI ने लगाई 3.06 करोड़ की पेनल्टी, कंपनी ने KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया

Amazon Pay पर RBI ने लगाई 3.06 करोड़ की पेनल्टी, कंपनी ने KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया, Abhay kumar jain, Amazon pay, Amazon,RBI Imposes Penalty Of Rs 3.06 Crore On Amazon Pay, अभय कुमार जैन, अमेजन, अमेजन पे
Amazon Pay पर RBI ने लगाई 3.06 करोड़ की पेनल्टी, कंपनी ने KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया

Amazon Pay पर RBI ने लगाई 3.06 करोड़ की पेनल्टी, कंपनी ने KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया :-

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) यानी RBI ने शुक्रवार यानी फरवरी 03, 2023 को अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3.06 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई है। अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी know your customer यानी KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। इसलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) यानी RBI ने पेमेंट एंड सिस्टम्स सेटलमेंट एक्ट, 2007 के सेक्शन 30 के तहत Amazon Pay पर जुर्माना लगाया है।

RBI ने कहा - जुर्माना क्यों न लगाया जाए?

अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया। जिसके तहत RBI ने एक नोटिस जारी किया गया था। जिसमे RBI ने पूछा था कि KYC से जुड़े निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए?

RBI ने कंपनी के जवाब पर विचार करने के बाद, मॉनेटरी पेनल्टी लगाने का फैसला लिया था। RBI ने यह जुर्माना ऐसे समय में लगाया है जब RBI देश में फिनटेक और बिग टेक फर्मों के लिए अपनी कंप्लायंस रिक्वॉयरमेंट को सख्त कर रहा है।

UPI मार्केट में अमेजन की हिस्सेदारी काफी कम :

Amazon की भारत में ई-कॉमर्स के साथ साथ UPI service भी है। हालांकि यूपीआई (UPI) मार्केट में Amazon की हिस्सेदारी काफी कम है।

भारत के UPI मार्केट में फोनपे (PhonePe) की सबसे ज्यादा 49% हिस्सेदारी है।

फोनपे (PhonePe) के बाद UPI मार्केट में 34% हिस्सेदारी के साथ गूगल पे (Google Pay) है।

गूगल पे (Google Pay) के बाद UPI मार्केट में 11% हिस्सेदारी के साथ पेटीएम (Paytm) है।

पेटीएम (Paytm) के बाद UPI मार्केट में 1.8% हिस्सेदारी के साथ क्रेड पे (Cred Pay) है।

इसके अलावा WhatsApp, Amazon Pay और Banking App की 3.5% हिस्सेदारी है।

UPI की लॉन्चिंग से आई क्रांति :

2016 में यूपीआई (UPI) की लॉन्चिंग के साथ ही डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की दुनिया में एक क्रांति आ गई। UPI Payment के माध्यम आप सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते है। UPI लॉन्चिंग के पहले डिजिटल वॉलेट (Digital wallet) का चलन था। डिजिटल वॉलेट (Digital wallet) में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता है इसलिए UPI ने डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को आसान बना दिया है।

UPI को NCPI ऑपरेट करता है :

भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI, जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती हैं। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मेंडेटरी किया था। जिससे UPI Payment ने दुनिया को नई दिशा दी।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()