-->

Search Bar

फरवरी में 12% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में आए 1.50 लाख करोड़

फरवरी में 12% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में आए 1.50 लाख करोड़, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, GST, जीएसटी, GST Collection, जीएसटी कलेक्शन
फरवरी में 12% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में आए 1.50 लाख करोड़

फरवरी में 12% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में आए 1.50 लाख करोड़ :-

GST कलेक्शन के ज़रिए फरवरी महीने में सरकार के खजाने में 1.50 लाख करोड़ रुपये आए हैं। पिछले महीने यानी जनवरी महीने के मुकाबले फरवरी महीने के कलेक्शन में गिरावट आई है। हालांकि,एक साल पहले इसी महीने की तुलना में GST कलेक्शन 12% बढ़ा है। ये आंकड़े वित्त मंत्रालय ने जारी किए हैं।

सरकार ने फरवरी महीने के टैक्स कलेक्शन से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं।

सरकार ने फरवरी महीने के Tax Collection से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। जो कि इस प्रकार से है GST Collection के ज़रिए फरवरी महीने में सरकार के खजाने में 1.50 लाख करोड़ रुपये आए हैं। इसके पहले जनवरी में सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। यानी पिछले महीने के मुकाबले इस महीने में GST Collection में गिरावट आई है। हालांकि,एक साल पहले के इसी (फरवरी) महीने की तुलना में GST Collection 12 फीसदी बढ़ा है।

वित्त मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े मुताबिक, यह लगातार 12 वां महीना है जब GST Collection ने 1.4 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है। दिसंबर 2022 में GST Collection 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा था।

GST कलेक्शन से जुड़े आंकड़े :

फरवरी में Central GST Collection 27,662 करोड़ रुपये था, जबकि State GST Collection 34,915 करोड़ रुपये रहा। वहीं, Integrated GST 75,069 करोड़ रुपये और Cess GST 11,931 करोड़ रुपये रहा। भले ही Gross GST collection में पिछले महीने के मुकाबले गिरावट आई हो, लेकिन फरवरी में अब तक का सबसे अधिक Monthly Cess Collection देखा गया है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि आम तौर पर फरवरी 28 दिनों का महीना होता है, इसलिए राजस्व का संग्रह कम होता है। फिर भी इस बार फरवरी महीने में राजस्व का संग्रह अधिक हुआ है। जो कि अच्छी बात है।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()