![]() |
Twitter की सर्विस हुई ठप, दुनियाभर में Twitter यूजर्स हुए परेशान |
Twitter की सर्विस हुई ठप, दुनियाभर में Twitter यूजर्स हुए परेशान :-
संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके, जापान और भारत सहित विभिन्न देशों के Twitter यूजर्स आउटेज की शिकायत कर रहे हैं। इससे प्लेटफॉर्म के Desktop और Mobile दोनों वर्जन प्रभावित हुए। प्लेटफॉर्म के डाउन होने पर यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter की सर्विस बुधवार को अचनाक ठप पड़ गईं। यूजर्स को अपनी टाइम लाइन पर ट्वीट देखने और नया ट्वीट पोस्ट करने में परेशानी हो रही है। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, यह समस्या दोपहर 3.47 बजे से शुरू हुई और दुनियाभर के Twitter यूजर्स को प्रभावित कर रही है।
सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स :
ट्विटर डाउन होने को लेकर ट्विटर ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। इस बीच, कई यूजर्स प्लेटफॉर्म पर मीम्स के साथ आउटेज की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वे एप पर पेज और फीड लोड नहीं कर पा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 4 बजे तक 4,446 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
पांच दिन पहले भी हुई थी सर्विस डाउन :
Twitter डाउन होने की यह पहली घटना नहीं है। बल्कि 5 दिन पहले भी ट्विटर की सर्विस डाउन हो गई थी।
ट्विटर डाउन होने की यह पहली घटना नहीं है। जो रात 10 बजे के बाद हुआ था। तब यूजर्स न तो डायरेक्ट मैसेज पढ़ पा रहे थे और न ही पोस्ट अपडेट कर पा रहे थे। Twitter के सभी यूजर्स परेशानियों का सामना कर रहे थे।
Elon Musk ने 200 कर्मचारियों को निकाला :
Twitter ने शनिवार रात करीब 200 कर्मचारियों को निकाला था। यह छंटनी Twitter की करीब 2,000 एम्प्लॉई की वर्कफोर्स का 10% है। Elon Musk ने अक्टूबर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से करीब 7,500 कर्मचारियों में से आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है।
Elon Musk ने Twitter में किए बड़े बदलाव :
Elon Musk ने कॉस्ट कटिंग के लिए आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है छंटनी के बाद Elon Musk ने कहा है कि जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
Elon Musk ने कुछ देशों में 8 डॉलर में Twitter Blu Tick Subcribetion लॉन्च किया है। अगर लोग इसे नहीं खरीदते हैं, तो वे अपना वेरिफाइड चेकमार्क खो देंगे। भारत में इस सर्विस को Mobile users के लिए 900 रुपए महीना और वेब Web users के लिए 650 रुपए में लॉन्च किया गया है।
ट्विटर को सब्सक्रिप्शन मोड पर ले जाने की 3 वजहें :
• एलोन मस्क ने हाल में ही ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था इसलिए एलोन मस्क इसकी भरपाई करने के लिए ट्विटर को सब्सक्रिप्शन मोड की ओर लेकर आए हैं।
• वर्तमान समय में ट्विटर कंपनी पर कर्ज बहुत है इसलिए एलोन मस्क कर्ज को कम करने के लिए मात्र ऐडवर्टाइजर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं।