-->

Search Bar

Twitter से हटाए गए ऑफिसर्स पहुंचे कोर्ट, Twitter के खिलाफ दायर किया मुकदमा!

Twitter से हटाए गए ऑफिसर्स पहुंचे कोर्ट, Twitter के खिलाफ दायर किया मुकदमा!, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, Elon Musk, एलन मस्क, ट्विटर, twitter, Parag agrawal, पराग अग्रवाल
Twitter से हटाए गए ऑफिसर्स पहुंचे कोर्ट, Twitter के खिलाफ दायर किया मुकदमा!

Twitter से हटाए गए ऑफिसर्स पहुंचे कोर्ट, Twitter के खिलाफ दायर किया मुकदमा :-

पिछले साल अक्टूबर महीने में Elon Musk (एलन मस्क) ने ट्विटर को खरीदा था। साथ में Twitter को खरीदने के बाद Elon Musk ने Twitter के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पराग अग्रवाल, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नेड सेगल और लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को कंपनी से हटा दिया। Twitter से हटाने का कारण बताते हुए Elon Musk ने बताया था कि इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर फर्जी अकाउंट्स की संख्या बढ़ाने का काम किया हैं, जिससे Twitter Investors को गुमराह किया जा सके।

Twitter के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पराग अग्रवाल, पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नेड सेगल और लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमें के जरिए पूर्व एग्जीक्यूटिव आफिसर्स ने कंपनी से निकाले जाने के बाद की गई मुकदमेबाजी, जांच और पूर्व नौकरियों से संबंधित हुई पूछताछ के खर्चों को रीएंबर्स करने की मांग की है।

मांगा 1 मिलियन डॉलर से अधिक का हर्जाना :

Twitter के पूर्व CEO पराग अग्रवाल और Twitter के पूर्व CFO नेड सेगल और विजया गड्डे ने इस मुकदमें के जरिए दावा किया है कि Twitter कंपनी पर उनका 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.21 करोड़) से अधिक बकाया है। साथ में यह पैसा Twitter (ट्विटर) को देना ही होगा क्योंकि ट्विटर इन पैसों के पेमेंट के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।

जांच एजेंसियों का कर रहे सहयोग :

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोर्ट फाइलिंग में US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और US डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) के द्वारा की गई पूछताछ में संबंधित कई खर्चों के बारे में बताया गया है। हालांकि, इसमें यह साफ नहीं किया गया है कि यह पूछताछ और जांच अभी चल रही है या फिर पूरी हो चुकी है?

कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल और उस समय के CFO नेड सेगल ने पिछले साल यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में गवाही दी थी। साथ में फेडरल अथॉरिटीज के साथ लगातार इंगेज भी रहे थे।

Twitter deal की जांच कर रहा SEC :

US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन इस बात की जांच कर रहा है कि Elon Musk ने ट्विटर (twitter) के शेयर्स को खरीदते समय सिक्योरिटीज रूल्स का पालन किया था या फिर नहीं किया था?

नवंबर 2021 में CEO बने थे पराग अग्रवाल :

Twitter के CEO जैक डोर्सी ने 29 नवंबर 2021 में ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद पराग अग्रवाल को ट्विटर कंपनी का नया CEO बनाया गया था। पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO बनने के पहले ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे। साल 2021 में पराग अग्रवाल को सैलरी और दूसरे भत्तों के रूप में 3.04 करोड़ डॉलर मिले थे। Twitter के CEO के रूप में पराग अग्रवाल का सालाना वेतन 1 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ 24 लाख रूपए बताया गया था।

CEO पराग अग्रवाल को क्यों निकाला :

Elon Musk ने बताया है कि Twitter CEO पराग अग्रवाल और दो ऑफिसर्स पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट्स की संख्या बढ़ाने का आरोप है। जिससे उन्हें (Elon Musk) और Twitter Investors को गुमराह करने की कोशिश की गई हैं, इसलिए पराग अग्रवाल और दो ऑफिसर्स को नौकरी से निकाला गया था।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()