यूरोप और अमेरिका में लोग जल्दी डिनर कर रहें

0
यूरोप और अमेरिका में लोग जल्दी डिनर कर रहें, अभय कुमार जैन, Abhay kumar jain, American,diet
यूरोप और अमेरिका में लोग जल्दी डिनर कर रहें

यूरोप और अमेरिका में लोग जल्दी डिनर कर रहें :-

कोरोना ने बहुत कुछ बदला है। एक बदलाव स्वास्थ्य को लेकर लोगों में आई जागरूकता है। पूरी दुनिया में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हुए हैं। फिर चाहे लेट नाइट कल्चर वाला अमेरिका हो या फिर डिनर ऑफ्टर थियेटर की जिंदगी जीने वाला ब्रिटेन। अब लोगों के रात के खाने के समय में बदलाव हुआ है। लोग जल्दी खाने लगे हैं, ताकि खाना आसानी से पच सके।

वर्क फ्रॉम होम खत्म करने के बाद वर्क फ्रॉम ऑफिस शुरू करने वाली कंपनियों ने ऑफिस टाइमिंग सुबह जल्दी कर दी है। इस वजह से लोगों की देर रात तक जागने की आदत में भी बदलाव हुआ है।

लंदन में इटैलियन रेस्त्रां के समय में बदलाव :-

रेस्त्रां में शाम 5 बजे से ही डिनर के लिए लोग पहुंच रहे हैं और 8 बजते-बजते रेस्त्रां खाली हो रहे हैं। जेम्स शियावरिनी लंदन में इटैलियन रेस्त्रां चलाते हैं।

वे दोपहर 11 बजे तक लंच और शाम साढ़े 5 बजे तक डिनर कर लेते हैं। वे कहते हैं कि इटली में लोग जल्दी डिनर करने के फायदे जानते हैं। लेकिन कोरोना के बाद से यहाँ लंदन में भी उनके ग्राहक जल्दी डिनर करने लगे हैं। शाम 6:30 से 7 बजे तक वे सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

जल्दी भोजन करने के फायदे :-

• भोजन जल्दी व आसानी से पचता है।
• इससे मोटापा तेजी से कम होता है और भूख भी खूब लगती है।
• जल्दी और अच्छी नींद आती है।
• हृदय मरीजों का स्वास्थ्य सुधरता है।
• डायबिटीज का खतर कम करता है।
• रक्तचाप की समस्या पर लगाम।
• कब्ज की समस्या दूर होती है।
• सोने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर जरूर कर लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top