-->

Search Bar

राम मंदिर के लिये सबसे ज्यादा योगदान आचार्य श्री का : स्वामी आत्मानंद

राम मंदिर के लिये सबसे ज्यादा योगदान आचार्य श्री का : स्वामी आत्मानंद, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, विद्यासागर जी महाराज, Vidhyasagar Ji Maharaj, राम मंदिर, Ram Mandir, राम मंदिर अयोध्या, Ram Mandir Ayodhya, 22 जनवरी राम मंदिर अयोध्या, 22 January Ram Mandir Ayodhya
राम मंदिर के लिये सबसे ज्यादा योगदान आचार्य श्री का : स्वामी आत्मानंद

राम मंदिर के लिये सबसे ज्यादा योगदान आचार्य श्री का : स्वामी आत्मानंद

आचार्य विद्यासागर जी महाराज विश्व संत और धरोहर है। उनके दर्शन के लिए कोई समय और तिथि निर्धारित नही करनी होती। जब दर्शन मिल जाए सौभाग्य होता है। राम जन्मभूमि के लिए संघ, विश्व हिन्दु परिषद, भाजपा और हिंदू समाज से भी ज्यादा योगदान आचार्य विद्यासागर जी महाराज का है।

उक्ताशय की बात श्रीराम जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कनिष्ठ शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी ने कही है। आप आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन हेतु अतिशय क्षेत्र रहेली पटनागंज पहुँचे थे।

स्वामी जी ने आचार्य के साथ बैठकर राष्ट्र चिंतन किया व कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान एकल सिद्धांत सागर महाराज जी भी मौजूद रहे। स्वामी आत्मानंद जी ने कहा कि आचार्य श्री धर्म के साथ राष्ट्र का भी सतत चिंतन करते हैं। इस महासंत के जब उद्बोधन होते हैं तो पूरा विश्व सुनता है और प्रभावित होता है।

यहाँ यह उल्लेखनीय होगा कि इसके पूर्व रावतपुरा सरकार भी आचार्य श्री के दर्शन हेतु रहेली पटनागंज पहुंचे थे। गौरतलब होगा कि संत रावतपुरा सरकार के हृदय में वयोवृद्ध जैन आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति आदर का भाव है इसी के फलस्वरूप वे उनके दर्शन हेतु पहुँचे।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()