![]() |
झारखण्ड़ और केंद्र सरकार के फैसले से जैन समाज में आक्रोश |
झारखण्ड़ और केंद्र सरकार के फैसले से जैन समाज में आक्रोश :-
विश्व जैन संगठन ने जैन समाज के पवित्र स्थल तीर्थराज सम्मेद शिखर पर अतिक्रमण और उसकी पवित्रता को नष्ट करने की कोशिश के खिलाफ रविवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया।
विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देशभर के जैन समाज के लोग और जैन मुनि इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ में संजय जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी साजिश के तहत शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता व स्वतंत्र पहचान नष्ट करने की कोशिश की जा रही है।
सम्मेद शिखर 20 तीर्थंकरों की मोक्षस्थली :-
विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के महत्व को बताते हुए इस बात को भी स्पष्ट किया है कि सम्मेद शिखरजी जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली है। तथा सम्मेद शिखरजी जैन समाज का सबसे पवित्र स्थान भी है।
Advertisement