![]() |
इस साल भारत आ रहे 24 ग्लोबल ब्रांड! दुनिया के 5वें बड़े मार्केट में निवेश कर रहीं इंटरनेशनल कंपनियां |
इस साल भारत आ रहे 24 ग्लोबल ब्रांड! दुनिया के 5वें बड़े मार्केट में निवेश कर रहीं इंटरनेशनल कंपनियां :-
भारत में इस साल दो दर्जन से ज्यादा ग्लोबल ब्रांड (Global Brand) अपना स्टोर खोलेंगे। जिसमें सबसे ज्यादा फूड एंड बेवरेज (Food & Beverage) कंपनियां होंगी। ये हर साल भारत आने वाले ग्लोबल ब्रांड (Global Brand) की औसत संख्या से दोगुना है। दरअसल दुनिया के टॉप-5 कंज्यूमर मार्केट (consumer market) में शुमार भारत में उपभोक्ता खर्च बढ़ रहा है। आबादी (population) के मामले में भी भारत टॉप पर है। इसके चलते ग्लोबल कंपनियों (Global Companies) को व्यापार (Business) करने के लिए यहां बड़ा मौका नजर आ रहा है।
इस साल भारत का रुख कर रहे ग्लोबल ब्रांड (Global Brand) की संख्या (24+) एक दशक में सबसे बड़ी है। इनमें डनहिल (Dunhill), रोबर्टो कैवाली (Roberto Cavalli), लावाजा (Lavaja), अरमानी कैफे (Armani Cafe) और फुट लॉकर (foot Locker) शामिल हैं। एस टर्टल (s turtle) के CEO नितिन छाबड़ा के मुताबिक, इस और अगले दशक में भारत कंज्यूमर कंपनियों (consumer companies) के लिहाज से सबसे अच्छा बाजार (Market) साबित होने वाला है।
तेजी से बढ़े भारत आने वाले ग्लोबल ब्रांड्स :
साल 2020 में 1 ग्लोबल ब्रांड भारत आया था। साल 2021 में 3 ग्लोबल ब्रांड भारत आए थे। साल 2022 में 11 ग्लोबल ब्रांड भारत आए थे। वहीं साल 2023 में 24 प्लस (24+) ग्लोबल ब्रांड भारत आ रहे हैं।
घरेलू कंपनियां कर रहीं पार्टनरशिप :
रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion & Retail) कई विदेशी ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। हाल के वर्षों में रिलायंस के पोर्टफोलियो में 50 विदेशी ब्रांड्स (foreign brands) जुड़े हैं।
पांच कारणों से भारत आ रहे ग्लोबल ब्रांड्स :
• भारत फिलहाल 47.3 करोड़ उपभोक्ताओं वाला विशाल बाजार है।
• भारत की रिटेल इंडस्ट्री (retail industry) इस दशक सालाना 9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है।
• अगले 3 वर्षों में रिटेल इंडस्ट्री 11.62 लाख करोड़ की हो जाएगी।
• इस साल देश में 3.10 करोड़ उपभोक्ता बढ़ने का अनुमान है।
• रिटेल स्पेस (retail space) में निवेश के लिए भारत अभी सबसे आकर्षक देशों में शुमार है।