-->

Search Bar

MBBS के बाद अब Civil, Electrical, Machanical, और Cse की हिंदी किताबें तैयार, अगले महीने से पढ़ाई

MBBS के बाद अब Civil, Electrical, Machanical, और Cse की हिंदी किताबें तैयार, अगले महीने से पढ़ाई, Mp Bhopal Prepare Hindi Books For Civil, Electrical, Mechanical And CSE; Study Next Month, Abhay Kumar Jain, अभय कुमार जैन,सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सीएसई में हिंदी की किताबें तैयार; अगले महीने से पढ़ाई
MBBS के बाद अब Civil, Electrical, Machanical, और Cse की हिंदी किताबें तैयार, अगले महीने से पढ़ाई

MBBS के बाद अब Civil, Electrical, Machanical, और Cse की हिंदी किताबें तैयार, अगले महीने से पढ़ाई :-

केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह ने मध्यप्रदेश के भोपाल में MBBS के प्रथम सेमेस्टर की तीन हिंदी किताबों का विमोचन किया था इसके बाद अब मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग में स्नातक और पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा की प्रथम वर्ष की हिंदी किताबें भी तैयार हो गई है।

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक का नया सत्र नवंबर से प्रारंभ हो रहा है जिसकी पढ़ाई छह ब्रांचों में हिंदी के माध्यम से होगी। जिसमें ये किताबें शामिल हो जाएंगी।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी ग्रेजुएशन के बाद दी जाने वाली डिग्री में मीडियम हिंदी लिखकर देगा।

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यह जानकारी भेज दी गई है। नया सत्र शुरू होते ही किताबें मिल जाएंगी।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने AICTI से कहा:-

तकनीकी शिक्षा विभाग ने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTI) से कहा है कि वह पब्लिशर मेग्राहिल व एस चांस से दूसरे सेमेस्टर से लेकर फाइनल तक की किताबें जल्द ले। ग्राहिल से ही मेडिकल (MBBS) एजुकेशन की किताबें मिली हैं। अभी प्रारंभ में 6 ब्रांचों से हिंदी में पढ़ाई हो रही है अगले सत्र से ज्यादातर ब्रांचों की पढ़ाई हिंदी में करने के लिए किताबें लाने का लक्ष्य रखा गया है।

दिसंबर 2022 तक दूसरे सेमेस्टर से लेकर फाइनल सेमेस्टर तक की हिंदी में किताबें उपलब्ध कराने की तैयारी है।

कहां शुरू होगी हिंदी में पढ़ाई :-

• इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस (आईपीएस एकेडमी) - कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग।

• इंदौर का एक्रोपॉलिस इंजीनियरिंग कॉलेज - कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग।

• इंदौर एसजीएसआईटीएस - बी-टेक बायो इंजीनियरिंग।

• उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज - बी-टेक सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग।

• जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज - बी-टेक सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग।

• भोपाल यूआईटी-आरजीपीवी और शिवपुरी एसआईटी - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (छात्रों की च्वाइस के आधार पर)।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा...

• जबलपुर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज - कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग।

• सागर एसआर पॉलिटेक्निक कॉलेज - इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन।

• बैढ़न पॉलिटेक्निक कॉलेज - इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन।

• भोपाल महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज - आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइन।

• भोपाल पॉलिटेक्निक कॉलेज - मैकेनिकल इंजीनियरिंग।

• बैतूल पॉलिटेक्निक कॉलेज - मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()