-->

Search Bar

नेता जी को मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड, पद्म पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची

नेता जी को मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड, पद्म पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची,Padma Awards 2023 Winners List, पद्म पुरस्‍कार पाने वालों की पूरी लिस्‍ट देखिए, 2023 Padma Awards Winners List, Padma Awardees 2023 From Business World, Rakesh Jhunjhunwala, KM Birla, Sudha Murthy And Ariz Pirojshah Khambata Honoured On Republic Day, राकेश झुनझुनवाला, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain
नेता जी को मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड, पद्म पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची

नेता जी को मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड, पद्म पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची :-

साल 2023 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। कुल 106 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से नवाजा जायेगा। इनमें से सात को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है।

केंद्र सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार ने मुलायम सिंह यादव को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया। वहीं सरकार ने 6 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया।

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर :-

मुलायम सिंह यादव को पहले पहलवानी का बहुत शौक था उसके बाद उन्होंने टीचिंग के क्षेत्र में कदम रखा और उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। इसके बाद मुलायम सिंह यादव राजनीति के सफर में उतर आए यहां तक कि उन्होंने स्वयं का एक दल भी बनाया।

जवानी के दिनों में पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह यादव ने 55 साल तक राजनीति की।

मुलायम सिंह यादव 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर से पहली बार विधायक बने। जबकि उनके परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था।

5 दिसंबर 1989 को मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में मुलायम सिंह यादव दो बार और प्रदेश के CM रहे।

मुलायम सिंह यादव ने केंद्र में देवगौड़ा और गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली।

नेताजी के नाम से मशहूर होने वाले मुलायम सिंह यादव 7 बार लोकसभा संसद और 9 बार विधायक चुने गए।

मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी बनाने की घोषणा की थी।

पद्म पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची :-

पद्म विभूषण 2023 विजेताओं की सूची

1. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
2. जाकिर हुसैन
3. एस एम कृष्णा
4. दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)
5. श्रीनिवास वर्धन
6. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

पद्म भूषण 2023 विजेताओं की सूची

1. एस एल भैरप्पा
2. कुमार मंगलम बिड़ला
3. दीपक धर
4. वाणी जयराम
5. स्वामी चिन्ना जीयर
6. सुमन कल्याणपुर
7. कपिल कपूर
8. सुधा मूर्ति
9. कमलेश डी पटेल

पद्म श्री 2023 विजेताओं की सूची

1. डॉ. सुकमा आचार्य
2. जोधैयाबाई बैगा
3. प्रेमजीत बारिया
4. उषा बर्ले
5. मुनीश्वर चंदावर
6. हेमंत चौहान
7. भानुभाई चित्रा
8. हेमोप्रोवा चुटिया
9. नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)
10. सुभद्रा देवी
11. खादर वल्ली डुडेकुला
12. हेम चंद्र गोस्वामी
13. प्रतिकाना गोस्वामी
14. राधा चरण गुप्ता
15. मोदादुगु विजय गुप्ता
16. अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन(जोड़ी)
17. दिलशाद हुसैन
18. भीखू रामजी इदात
19. सी आई इस्साक
20. रतन सिंह जग्गी
21. बिक्रम बहादुर जमातिया
22. रामकुइवांगबे जेने
23. राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)
24. रतन चंद्र कर
25. महीपत कवि
26. एम एम कीरावनी
27. अरीज खंबाटा (मरणोपरांत)
28. परशुराम कोमाजी खुने
29. गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर
30. मगुनी चरण कुंवर
31. आनंद कुमार
32. अरविंद कुमार
33. डोमर सिंह कुंवर
34. राइजिंगबोर कुर्कलंग
35. हीराबाई लोबी
36. मूलचंद लोढ़ा
37. रानी मचैया
38. अजय कुमार मंडावी
39. प्रभाकर भानुदास मांडे
40. गजानन जगन्नाथ माने
41. अंतर्यामी मिश्रा
42. नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा
43. प्रो. (डॉ.) महेंद्र पाल
44. उमा शंकर पाण्डेय
45. रमेश परमार और शांति परमार (जोड़ी)
46. डॉ. नलिनी पार्थसारथी
47. हनुमंत राव पसुपुलेटी
48. रमेश पतंगे
49. कृष्णा पटेल
50. के कल्याणसुंदरम पिल्लई
51. वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
52. कपिल देव प्रसाद
53. एस आर डी प्रसाद
54. शाह रशीद अहमद कादरी
55. सी वी राजू
56. बख्शी राम
57. चेरुवायल के रमन
58. सुजाता रामदोराई
59. अब्बारेड्डी नागेश्वर राव
60. परेशभाई राठवा
61. बी रामकृष्णा रेड्डी
62. मंगला कांति राय
63. के सी रनरेमसंगी
64. वदिवेल गोपाल और मासी सदाइयां(जोड़ी)
65. मनोरंजन साहू
66. पतायत साहू
67. ऋत्विक सान्याल
68. कोटा सच्चिदानंद शास्त्री
69. शंकुरत्री चंद्र शेखर
70. के शनाथोइबा शर्मा
71. नेकराम शर्मा
72. गुरचरण सिंह
73. लक्ष्मण सिंह
74. मोहन सिंह
75. थौनाओजम चौबा सिंह
76. प्रकाश चंद्र सूद
77. निहुनुओ सोरही
78. डॉ. जनम सिंह सोय
79. कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन
80. एस सुब्बारमन
81. मोआ सुबोंग
82. पालम कल्याण सुंदरम
83. रवीना रवि टंडन
84. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
85. धनीराम टोटो
86. तुला राम उप्रेती
87. डॉ. गोपालसामी वेलुचामी
88. डॉ ईश्वर चंद्र वर्मा
89. कूमी नरीमन वाडिया
90. कर्म वांग्चु (मरणोपरांत)
91. गुलाम मुहम्मद जाज

          गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले अर्थात् 25 जनवरी को वीरता पुरस्कारों की घोषणा हुई। सेना के मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र देने का ऐलान किया गया है। सात अन्य को शौर्य चक्र दिया जाएगा। इनमें दो को मरणोपरांत यह सम्मान प्राप्त होगा। वायुसेना के भी 5 अफसरों को शौर्य चक्र और 7 को वायुसेना मेडल देने की घोषणा हुई है।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()