-->

Search Bar

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का हुआ जन्म!

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का हुआ जन्म!,World Population Growth Rate, World Population 8 Billions Latest Update,BREAKING news, दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म:ईसा के समय धरती पर 20 करोड़ लोग थे, पिछले 24 साल में 200 करोड़ बढ़ी आबादी, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, population, जनसंख्या
दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का हुआ जन्म!

दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का हुआ जन्म :-

दुनिया में आबादी की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। अभी दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे ने जन्म ले लिया है। जनसंख्या को रियल टाइम ट्रैक करने वाली साइट https://www.worldometers.info/ के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे इस बच्चे ने जन्म लिया है। इसके साथ ही दुनिया की कुल आबादी भी 8 अरब यानी 800 करोड़ हो गई है।

जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट आई थी अर्थात् UN Report on Population में भी अनुमान लगाया गया था कि 15 नवंबर 2022 को दुनिया की कुल आबादी 800 करोड़ हो जाएगी। जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र ने जो अनुमान लगाया था, वह उचित ही रहा।

1998 में दुनिया की कुल आबादी 600 करोड़ थी। जो 2010 में बढ़कर 700 करोड़ हो गई थी। इसके बाद अगले 12 साल में अर्थात् 2022 में आबादी में फिर 100 करोड़ का इजाफा होता हुआ दिखाई दिया और 15 नवंबर 2022 को दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म हुआ।

दुनिया की आबादी की बढ़ोतरी में खास बात यह है कि दुनिया की आबादी में 200 करोड़ की बढ़ोतरी मात्र पिछले 24 साल में ही हो गई है।

हमारे पास आबादी की बढ़ोतरी का डेटा कब से है :-

वर्तमान समय में दुनिया में आबादी की बढ़ोतरी का डेटा ईसा के जन्म के समय के बाद से उपलब्ध है। यानी दो हजार वर्ष से ज्यादा के समय में आबादी की बढ़ोतरी को हम देख सकते हैं।

जनसंख्या की आबादी को 100 करोड़ तक पहुंचने में 1800 साल लगे :-

हमारे पास उपलब्ध डेटा के हिसाब से देख सकते हैं कि ईसा के जन्म के समय दुनिया की कुल आबादी 20 करोड़ के लगभग थी। इसे 20 करोड़ से 100 करोड़ तक पहुंचने में करीब 1800 साल लगे हैं। इसके वाद अर्थात् दुनिया की आबादी को 100 करोड़ से 200 करोड़ तक पहुंचने में मात्र 130 साल ही लगे हैं। उक्त डेटा के अकॉर्डिंग देख सकते हैं कि दुनिया में कितनी स्पीड से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है।

स्वास्थ्य सेवाएं सुधरीं तो 14 साल में 100 करोड़ लोग बढ़े :-

औद्योगिक क्रांति के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी तेजी से सुधार देखने को मिला है जिसके परिणाम स्वरूप जन्म लेने वाले बच्चों और डिलीवरी के समय मरने वाली महिलाओं की संख्या में काफी कमी आई है। इसके साथ साथ आबादी में भी बढ़ोत्तरी तेजी से हुई है।

अगले 30 साल में दुनिया की कुल आबादी 200 करोड़ से 300 करोड़ हो गई है। तो वही केवल 14 साल में दुनिया की आबादी 300 करोड़ से 400 करोड़ पहुंच गई है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक 850 करोड़ होंगी आबादी :-

दुनिया में अगले 18 साल में दुनिया की कुल आबादी 850 करोड़ होगी।

ताजा ट्रेंड को देखे तो मात्र 12 साल में दुनिया की आबादी 700 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक दुनिया की कुल आबादी 800 करोड़ से बढ़कर 850 करोड़ तक पहुंच सकती है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1950 के बाद से पहली बार 2020 में जनसंख्या बढ़ोत्तरी की दर में एक फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

28 साल बाद दुनिया की 50 फ़ीसदी आबादी इन 8 देशों में होगी :-

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक दुनिया की कुल आबादी में आधे से ज्यादा हिस्सा केवल इन 8 देशों में होगा। जिसमें भारत समेत पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, कांगो, नाइजीरिया, तंजानिया​ और ​​​​​​इथियोपिया शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 61 ऐसे देशों का अनुमान भी लगाया है जिनकी आबादी 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी। जिसमें सबसे ज्यादा देश यूरोप के होंगे।

भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो सकती है :-

विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई 2022 को आबादी का जो अनुमान जारी किया है उसमें संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से ज्यादा हो सकती है इसके साथ ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला देश बन जाएगा।

भारत और चीन की आबादी :-

वर्तमान समय में भारत की कुल आबादी 1.412 अरब है, जबकि चीन की कुल आबादी 1.426 अरब है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.429 अरब होने वाली है, साथ ही 2050 तक जनसंख्या का यह आंकड़ा 1.668 अरब तक पहुंच जाएगा।

साथ ही संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सदी के मध्य में चीन की आबादी घटकर 1.317 अरब होने का अनुमान है।

दुनिया में युवाओं के मुकाबले महिलाएं-बुजुर्ग बढ़ेंगे :-

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में दुनिया में 50.3% पुरुष और 49.7% महिलाएं हैं, लेकिन 2050 तक दोनों की संख्या बराबर हो जाएगी।

वर्तमान समय में वैश्विक जनसंख्या में 65 की उम्र या उससे ज्यादा के लोगों की हिस्सेदारी 10% है। यह 2022 से 2030 के बीच में बढ़कर 12% हो जाएगी। और 2050 तक 16% हो जाएगी।

इस दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में हर 4 में से एक व्यक्ति की उम्र 65 साल से ज्यादा होगी।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()