-->

Search Bar

सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप 10 देश!

सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप 10 देश!,दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का हुआ जन्म!,World Population Growth Rate, World Population 8 Billions Latest Update,BREAKING news, दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म:ईसा के समय धरती पर 20 करोड़ लोग थे, पिछले 24 साल में 200 करोड़ बढ़ी आबादी, अभय कुमार जैन, Abhay Kumar Jain, population, जनसंख्या
सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप 10 देश!

सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप 10 देश :-

वर्तमान समय में जनसंख्या में वृद्धि दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। उक्त लेख के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार यह देखेंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले टॉप 10 देश कौन-कौन से हैं?

वर्तमान समय में 46 देशों की आबादी सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिनमें से 32 देश सब सहारा अफ्रीका के हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले टॉप 10 देश इस प्रकार से है..

टॉप 10 ज्यादा आबादी वाले देश :-

चीन, जिसकी आबादी 1,452,575,392
भारत, जिसकी आबादी 1,412,836,392
अमेरिका, जिसकी आबादी 335,653,422
इंडोनेशिया, जिसकी आबादी 280,535,707
पाकिस्तान, जिसकी आबादी 231,525,188
नाइजीरिया, जिसकी आबादी 218,981,075
ब्राजील, जिसकी आबादी 216,191,028
बांग्लादेश, जिसकी आबादी 168,661,113
रूस, जिसकी आबादी 146,082,396
मेक्सिको, जिसकी आबादी 132,216,295

भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो सकती है :-

विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई 2022 को आबादी का जो अनुमान जारी किया है उसमें संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से ज्यादा हो सकती है इसके साथ ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला देश बन जाएगा।

भारत और चीन की आबादी :-

वर्तमान समय में भारत की कुल आबादी 1.412 अरब है, जबकि चीन की कुल आबादी 1.426 अरब है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.429 अरब होने वाली है, साथ ही 2050 तक जनसंख्या का यह आंकड़ा 1.668 अरब तक पहुंच जाएगा।

साथ ही संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सदी के मध्य में चीन की आबादी घटकर 1.317 अरब होने का अनुमान है।

दुनिया में युवाओं के मुकाबले महिलाएं-बुजुर्ग बढ़ेंगे :-

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में दुनिया में 50.3% पुरुष और 49.7% महिलाएं हैं, लेकिन 2050 तक दोनों की संख्या बराबर हो जाएगी।

वर्तमान समय में वैश्विक जनसंख्या में 65 की उम्र या उससे ज्यादा के लोगों की हिस्सेदारी 10% है। यह 2022 से 2030 के बीच में बढ़कर 12% हो जाएगी। और 2050 तक 16% हो जाएगी।

इस दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में हर 4 में से एक व्यक्ति की उम्र 65 साल से ज्यादा होगी।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()