![]() |
ZestMoney के साथ क्यों टूटी PhonePe की डील? जानिए पूरा मामला |
ZestMoney के साथ क्यों टूटी PhonePe की डील? जानिए पूरा मामला :-
PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम (Samir Nigam) ने जेस्टमनी डील (ZestMoney Deal) के बारे में पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए कहा है कि जेस्टमनी (ZestMoney) अधिग्रहण के मूल्यांकान के लिए फोनपे (PhonePe) ने करीब 6 महीनों तक सभी डॉक्यूमेंट्स और अन्य चीजों की जांच-पड़ताल की है। लेकिन PhonePe (फोनपे) ने पाया है कि जेस्टमनी (ZestMoney) हमारे मानक को पूरा नहीं करता है। इसलिए जेस्टमनी डील (ZestMoney Deal) टूट गई है।
वॉलमार्ट (Walmart) के निवेश वाली डिजिटल कंपनी फोनपे (PhonePe) ने हाल ही में फिनटेक कंपनी जेस्टमनी (ZestMoney) के अधिग्रहण की योजना को रोक दिया है क्योंकि PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम (Samir Nigam) ने बताया है कि जेस्टमनी (ZestMoney) हमारे मानक को पूरा नहीं करता है।
PhonePe ने किया Pincode App लॉन्च :
फोनपे (PhonePe) ने मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को ओएनडीसी नेटवर्क (ONDC Network) पर अपना एक नया ऐप पिनकोड (Pincode) लॉन्च किया। इसी कार्यक्रम के दौरान PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम (Samir Nigam) ने जेस्टमनी (ZestMoney) के डील को लेकर फोनपे (PhonePe) की ओर से यह पहली आधिकारिक टिप्पणी है। फोनपे (PhonePe) पिछले साल से जेस्टमनी (ZestMoney) को खरीदने के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया में था। साथ में इस बारे में नवंबर 2022 पहली बार खबर भी आई थी। हालांकि PhonePe और ZestMoney दोनों इस बारे में आधिकारिक टिप्पणी करने से बचते आ रहे थे।
ZestMoney के साथ क्यों टूटी PhonePe की डील?
PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम ने बताया है कि वह ZestMoney को मात्र 2 कारण से ही खरीद रहे थे। पहला कारण ZestMoney के एसेट्स हैं और दूसरा कारण Company के साथ आ रहे लोग। साथ में उन्होंने बताया कि ये दोनों हमारी जांच-पड़ताल या ड्यू- डिलिजेंस का हिस्सा था।
PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम ने बताया है कि हम ZestMoney Company के लोगो के चलते डील से पीछे नहीं हटे, बल्कि हम ZestMoney Company के लोगो को पसंद करते हैं।
आगे उन्होंने बताया हैं कि ZestMoney Company के एसेट्स प्रमुख कारण है जिसके चलते हमे डील से पीछे हटना पड़ा।