-->

Search Bar

जुहू चौपाटी By Sadhna Jain - Juhu Chowpatty Book Review & Summary in hindi

जुहू चौपाटी By Sadhna Jain - Juhu Chowpatty Book Review & Summary in hindi
Juhu Chowpatty Book Review & Summary

जुहू चौपाटी उपन्यास की समीक्षा - Juhu Chowpatty Book Review :-

जुहू चौपाटी नामक उपन्यास साधना जैन का प्रथम उपन्यास है, साधना जैन ने जुहू चौपाटी नामक उपन्यास में बहुत ही खूबसूरती से अभिनेत्री की संवेदनाओं को, उसके सवालों को तथा अभिनेत्री के जीवन के स्ट्रगल को बहुत ही बखूबी तरीके से व्यक्त करने की कोशिश की है, जो कि साहित्यिक दृष्टि से अति उत्तम है।
लेखिका महोदया! ने प्रस्तुत उपन्यास में बहुत से मनोवैज्ञानिक वाक्यों का प्रयोग करके पाठकों को मंत्र मुग्ध करने की भरपूर कोशिश की गई है।
प्रस्तुत उपन्यास में एक भूतपूर्व अभिनेत्री की संवेदनाओं की यात्रा की कहानी है।
जुहू चौपाटी नामक उपन्यास की कहानी मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है अर्थात् लेखिका ने मीरा के जीवन को दर्पणवत् दर्शाने की भरपूर कोशिश की है जिसमें लेखिका पूर्णतया सफल भी रही है।
प्रस्तुत उपन्यास में अभिनेत्री का नाम मीरा है, जो कि बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री रह चुकी है एक दिन अचानक ही मीरा की लाश उसके अपार्टमेंट में मिलती है मीरा की आत्मा इस प्रकार खुद को मरा हुआ देखती है तो उसे विश्वास ही नहीं होता, कि वह मर चुकी है और वह भागती हुई जुहू चौपाटी की ओर जाती है। मुंबई शहर में एकमात्र यही वह जगह थी जो मीरा को अपने घर जैसा महसूस करवाती थी।
मीरा की आत्मा वहां बैठकर अपने जीवन से संबंधित हर उस इंसान को याद करती है जिसके पास मीरा को मार डालने की वजह हो सकती थी। यह सब याद करते करते उसे अपने जीवन की हर छोटी बड़ी घटनाएं याद आती है..
शिमला वाला घर छोड़कर दिल्ली क्यों आई थी?
वहां से मुंबई क्यों गई?
कैसे बॉलीवुड में अभिनेत्री बनी?
क्यों उसने बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री होने के बावजूद फिल्मों से काम करना छोड़ दिया?
क्यों संदीप मित्तल को छोड़ा ?
मीरा की मृत्यु कैसे और क्यों होती है?
क्यों जब वो मरी तो बिल्कुल अकेली थी? 
राजी,संदीप,राजीव, रीना ,शास्त्री जी और मीठी से मीरा के क्या संबंध थे ? इन सब प्रश्नों का उत्तर उपन्यास पढ़ने के बाद ही मिल सकता है।
प्रस्तुत उपन्यास में नायिका मीरा एक ऐसा किरदार रही है, जो दुनिया को समझ नहीं आती ?
मीरा को अपनी आजादी बहुत पसंद थी और वह किसी भी चीज की आदत नहीं बनाना चाहती थी इसलिए मीरा दुनिया को समझ नहीं आती।
Read also :- 

प्रस्तुत उपन्यास में नायिका की आत्मा अपनी कहानी को सुनाती है ये थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन लेखिका महोदया! ने ऐसे मनोरंजक तरीके से कहानी को प्रस्तुत करने की कोशिश की है जिसे पढ़कर मन प्रफुल्लित हो जाता हैं।
लेखिका के उपन्यास के लेखन में हमें पाश्चात्य साहित्य का विशेष अनुकरण देखने को मिलता है।

लेखिका साधना जैन ने प्रस्तुत उपन्यास की कहानी को वास्तविक घटनाओं से जोड़ने का अद्भुत प्रयास किया है जिसका परिणाम भविष्य कालीन लेखन साहित्य में देखा जा सकता है।
लेखिका साधना जैन ने मीरा के माध्यम से अभिनेत्रियों की जीवनशैली की ओर भी इशारा किया है कि प्रस्तुत उपन्यास में लेखिका ने 'अविनाश लूथरा पर मीरा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप' का प्रसंग उठाकर यह बताने की कोशिश की गई है कि पैसा और पावर होने के साथ-साथ यदि समय भी अच्छा चल रहा हो तो सही को झूठ और झूठ सही साबित करने में समय नहीं लगता।
Read also :- 

जुहू चौपाटी उपन्यास का सारांश - Summary of Juhu Chowpatty Book :-

प्रस्तुत उपन्यास आत्मकथात्मक शैली में लिखा गया है।
लेखिका का लेखन साहित्य में जुहू चौपाटी प्रथम उपन्यास है‌। प्रस्तुत उपन्यास के माध्यम से लेखिका के सोचने व विचारने के दृष्टिकोण को अच्छी तरह से मापा जा सकता है क्योंकि लेखिका का लेखन क्षेत्र में जुहू चौपाटी प्रथम उपन्यास है फिर भी लेखिका ने अपने जीवन के संपूर्ण सार को वाक्यों के माध्यम से उपन्यास में व्यक्त करने की कोशिश की है इसलिए कहा जाता है कि किसी लेखक या लेखिका की किताब, मात्र किताब नहीं होती; बल्कि उनके जीवन का संपूर्ण सार होता है जिसे प्रस्तुत उपन्यास के माध्यम से देखा जा सकता हैं।
यदि आपको सस्पेंस कहानियां पसंद है, तो यह उपन्यास आपके लिए ही लिखा गया है।
Read also :- 
                   • शिक्षा का महत्त्व

आखिर क्यों पढ़ें जुहू चौपाटी :-

जुहू चौपाटी में लेखिका साधना जैन ने नायिका मीरा के माध्यम से रंक से राजा बनने तक के सफ़र के रास्ते को बखूबी तरीके से बताने की कोशिश की है, जो कि पाठकगणों को पठनीय है।
लेखिका साधना जैन ने जुहू चौपाटी नामक उपन्यास में मार्मिक वाक्यों का मनोवैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करके उपन्यास की उपयोगिता को सुदृढ़ बना दिया है।
प्रयोगात्मक दृष्टि से देखा जाए तो किसी भी नये लेखक या फिर लेखिका के लेखन में बहुत सारे प्रयोग, एक साथ पहली ही रचना में देखने को मिलें तो कहा जा सकता हैं कि उसके लेखन की यात्रा लंबी चलने वाली हैं। प्रस्तुत शर्त पर जुहू चौपाटी नामक उपन्यास खरा उतरता हैं।
किसी भी लेखक या लेखिका के लिए सरल और सहज भाषा में लिखना बहुत मुश्किल होता है, यदि आपको प्रस्तुत उपन्यास में भाषा की पकड़ जानना हो, तो आप जुहू चौपाटी नामक उपन्यास को जरूर पढ़ें।
Read also :- 

Buy Now Juhu Chowpatty :-

Click here 👇
लेखक :- साधना जैन
प्रकाशन :- हिंद युग्म, दिल्ली

आपको जुहू चौपाटी उपन्यास का Review कैसा लगा?
इस Review के बारे में अपना सवाल या सुझाव नीचे कमेंट करके जरूर बतायें।
Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()