-->

Search Bar

आयु के अनुसार कितना सोना चाहिए : How Much Do You Sleep

आयु के अनुसार कितना सोना चाहिए : How Much Do You Sleep, Abhay Kumar Jain, अभय कुमार जैन, sleep, नींद
आयु के अनुसार कितना सोना चाहिए : How Much Do You Sleep

आयु के अनुसार कितना सोना चाहिए : How Much Do You Sleep :-

हमारे स्वास्थ्य का नींद (Sleep) से घनिष्ठ संबंध है यदि हमारी नींद (Sleep) कम होती है या फिर ज्यादा होती है तो इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है इसलिए हमें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि हमें कितनी नींद (Sleep) लेना चाहिए?

खास बातें
• सेहत के लिए जरूरी है अच्छी नींद, जानिए कितनी देर सोएं
• जानिए आपकी उम्र के हिसाब से कम से कम कितने घंटे की नींद है जरूरी
• जानिए किस आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद है जरुरी

        बेहतर जीवन के लिए हमें बेहतर नींद (Sleep) लेना बहुत जरूरी है लेकिन वर्तमान समय में कामकाज के भाग दौड़ में या फिर किसी अन्य कारणवश हम अपनी आयु के अनुसार उचित नींद नहीं ले पाते हैं जिसके कारण हमारा स्वास्थ्य असंतुलित हो जाता है।

आजकल की बदलती जीवन शैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण हमारी नींद पर विपरीत प्रभाव पड़ा है जिसके कारण स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए हमें दिन भर थकान सी महसूस होने लगती है तथा खुद को बेचैनी होने लगती है।

यदि हम अपनी जरूरत के हिसाब से कम नींद ले रहे हैं तो हमें इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस लेख के माध्यम से अपन देखते हैं कि व्यक्ति को अपनी आयु के अनुसार कितनी नींद लेनी चाहिए?

• नवजात शिशुओं को लगभग 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए लेकिन नवजात शिशुओं को 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने देना चाहिए।

• 4 से 11 महीने के शिशुओं को 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए जबकि कम से कम 10 घंटे की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है।

• 12 से 35 महीने अर्थात् 1 साल से ज्यादा और 3 साल से कम आयु वाले बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

• 1 से 2 साल के बच्चों के लिए कम से कम 11 से 14 घंटे की नींद लेना चाहिए जबकि 9 से 16 घंटे तक की नींद उनके लिए पर्याप्त है।

• 3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटों की नींद लेना बहुत जरूरी है। इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा नींद नहीं लेना चाहिए।

• 11 साल की किशोरावस्था से 18 साल की युवावस्था तक लगभग 9 घंटे की नींद लेना चाहिए। 18 साल से अधिक आयु वाले वयस्कों के लिए औसत 8 घंटे की नींद जरूरी है। बुजुर्गों के लिए भी 8 घंटे की नींद जरूरी बताई जाती है।

• 18 से 25 साल अर्थात् नौजवान वयस्कों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है लेकिन नौजवान वयस्कों के लिए 6 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए। 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी यही मानक रखा गया है अर्थात् 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए 6 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

• 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग वर्ग के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है बुजुर्ग वर्ग को 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()