-->

Search Bar

सोच की ताकत : Power of Thoughts

सोच की ताकत : Power of Thoughts, Abhay Kumar Jain, Thoughts, Power of Thoughts, Power of Thinking
सोच की ताकत : Power of Thoughts

 सोच की ताकत : Power of Thoughts :-

आपके विचारों से ही आपका व्यक्तित्व बनता है, विचारों से ही आपके भविष्य का निर्माण होता है, विचारों से ही दुनिया को बदला जा सकता है। आपके विचारों के कंधों पर आपका भविष्य टिका हुआ है इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक बनाते हुए उत्तम भविष्य को विकसित करना चाहिए।

वैज्ञानिकों की Research के अनुसार....

हमारे दिमाग में एक दिन में लगभग 60,000 विचार आते हैं, दुर्भाग्य से उनमें से 95% विचार वही होते हैं, जो पिछले दिन आये थे।

इसलिए अपने विचारों में विकास करने का साहस पैदा करना चाहिए क्योंकि विचारों से ही व्यक्ति साहसी बनता है तथा भविष्य की अनजान चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक निडरता होना बहुत जरूरी है।

व्यक्ति (स्वयं) का डर खुद को कायर बना देता है, लोगों के पास हजारों तरह की डर की दीवारें हैं इन दीवारों को तोड़ने का साहस बहुत कम लोग दिखा पाते हैं।

नकारात्मक विचार वाले व्यक्ति कई तरह की नकारात्मक दीवारों से गिरे हुए होते है जिसके कारण उनके पास हिम्मत की कमी, खुद पर विश्वास ना हो और भविष्य के सकारात्मक सपनों का ना होना। इत्यादि डरो की दीवारें लोगों को कमजोर और असहाय बना देती है।

सफलता सकारात्मक सोच से आती है और एक नया संसार बना देती है। व्यक्ति की सोच में अद्भुत क्षमता होती है।

मनुष्य की सोच में परमाणु बम जैसी ताकत होती है। किसी भी व्यक्ति का जीवन उसके सोच पर निर्भर करता है यदि व्यक्ति सकारात्मक सोचता है तो वह अपने जीवन को ऊर्जा से भर सकता है यदि कोई व्यक्ति नकारात्मक सोचता है तो वह अपने जीवन को निराशा से भर सकता है और अंत में तनाव का शिकार हो जाता है।

हम Kenya की एक घटना के माध्यम से सोच की ताकत को बहुत अच्छी तरह से समझ सकते हैं जो कि इस प्रकार से है..

Kenya में एक व्यक्ति ने Suicide करने का मन बना लिया, तभी उसके मन में एक विचार आया, कि मैं तो Suicide कर ही रहा हूं, क्यों न मैं अपने साथ दो चार लोगों को और साथ ले जाऊं।

बस उसने Newspapers में इस खबर को प्रकाशित करवा दिया, कि जो व्यक्ति अपने दुखों को दूर करना चाहते हैं समस्त सांसारिक दुखों से मुक्ति चाहते हैं वह व्यक्ति अमुक दिन, Kenya के अमुक Auditorium में, अमुक समय पर उपस्थित हो जाएं।

Kenya के Auditorium में उस दिन 2000 लोग आए, जिसमें बालक, युवा और बुजुर्ग सभी प्रकार के व्यक्ति शामिल थे।

जो व्यक्ति Suicide करने का मन बना चुका था, उस व्यक्ति ने दुख के बारे में 5 घंटे भाषण दिया और अंत में कहां कि यदि आप इन सब दुखों से दूर होना चाहते है या फिर समस्त सांसारिक दुखों से हमेशा के लिए मुक्त होना चाहते है तो आप के चारों ओर Cyanite के गोलियां रखी हुई है। जीभ पर लगाओ और कार्यक्रम समाप्त।

यह दुनिया का सबसे बड़ा Suicide attempt था।

इस प्रकार से हमने इस घटना के माध्यम से सोच की ताकत को महसूस किया है यदि हम अपने जीवन में उन्नति करना चाहते हैं तो हमें सबसे पहले अपने सोचने के तरीके को उन्नत करना होगा।

कोई भी व्यक्ति सफल होगा या फिर असफल होगा, यह उसकी सोच पर निर्भर करता है।


किसी घटना या फिर व्यक्ति विशेष को देखने के पश्चात् हमारा मन तीन प्रकार से प्रतिक्रिया देता है जो कि इस प्रकार से है...

सकारात्मक,
नकारात्मक
और मध्यस्थात्मक।


सोच में अद्भुत ताकत होती है क्योंकि दुनिया में जो भी अविष्कार हुए हैं या फिर हो रहे हैं वह सब सकारात्मक सोच का ही सार्थक परिणाम है।

सकारात्मक सोच, व्यक्ति को आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। सही दिशा में सोचने वाला व्यक्ति आध्यात्मिक आनंद में डूबा रहता है वह बीमारी, तनाव और चिंता का शिकार कम होता है। 

असफलताएं उसे हारा नहीं पाती, क्योंकि सकारात्मक सोच से वह अपनी असफलताओं को सफलताओं में परिवर्तित कर लेता है।

व्यक्ति की सोच वहां तक पहुंच जाती है, जहां तक सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंच पाती है।

सोच की शक्ति, व्यक्ति की हार को भी जीत में बदल सकती है, मनुष्य की कल्पना और सफलता देखने की क्षमता ही जीत हासिल करवाती है।

जब तक सोचोगे नहीं, प्रकृति कुछ नहीं देने वाली।

व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच सबसे पहली जरूरत होती है सकारात्मक  सोच के बिना दुनिया के किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं पाई जा सकती है। सकारात्मक सोच का सफलता से गहरा संबंध होता है आपकी सोच जितनी बड़ी होगी आपको सफलता भी उतनी ही बड़ी मिलेगी।

सकारात्मक सोच असफलता रूपी पहाड़ को ध्वस्त करते हुए सफलता रूपी नई राह दिखा सकती है। सकारात्मक सोच से हर उस चीज को हासिल किया जा सकता है, जिससे व्यक्ति पाना चाहता है।

आपको यह लेख सोच की ताकत : Power of Thoughts कैसा लगा?

इस लेख सोच की ताकत : Power of Thoughts के बारे में अपना सवाल या सुझाव नीचे कमेंट करके जरूर बतायें।

Advertisement
BERIKAN KOMENTAR ()