![]() |
दोपहर की नींद फायदेमंद या नुकसानदायक |
दोपहर की नींद फायदेमंद या नुकसानदायक :-
सर्दी का मौसम हो और दोपहर में भोजन करने के बाद नींद भी खूब आती है लेकिन दोपहर की नींद सेहत के लिए हानिकारक होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, सर्दी के मौसम में दिन में सोने से पेट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जैसे कि कब्ज, गैस, अपच आदि इसके अलावा मोटापे और डायबिटीज का भी खतरा बना ही रहता है।
दिन में सोने के संबंध में : आयुर्वेद
आयुर्वेद में भी दिन में नहीं सोने की सलाह दी गई है खासकर सर्दी के मौसम में तो दिन में कभी नहीं सोना चाहिए। सर्दी के मौसम में दिन में सोने से कफ और पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे हमें कई तरह की बीमारी हो सकती है। हालांकि, आयुर्वेद में भी कुछ लोगों को दिन में सोने की छूट भी दी गई है। खासकर विद्यार्थी, बुजुर्ग, मजदूर और जिन्हें अपना वजन बढ़ाना है। ऐसे लोग दिन में सो सकते हैं, लेकिन भोजन करने के बाद तुरंत कभी नहीं सोना चाहिए।
पावर नैप (Power nap) कब लें :-
पावर नैप या कैट नैप एक छोटी नींद है, जो गहरी नींद से पहले समाप्त हो जाती है।
समय की कमी होने पर दोपहर में पावर नैप (Power nap) भी ले सकते हैं।
रायपुर में डाइटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. निधि पांडेय कहती हैं कि कई लोगों को नींद आने और भूख लगने में कन्फ्यूजन होती है। दरअसल, ऐसे लोग नींद आने पर कुछ खाकर उसे भगाने की कोशिश करते हैं और भूख लगने पर सोने का प्रयास करते हैं ताकि भूख शांत हो जाए। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। समय की कमी होने पर दोपहर में पावर नैप (Power nap) ले सकते हैं।
एम्स दिल्ली की डॉ. उमा कुमार कहती हैं कि मेरे लिहाज से दोपहर में पावर नैप लेना ठीक है, लेकिन इससे रात में नींद न आने की समस्या भी पैदा हो सकती है। हालांकि दोपहर में सोने से रिफ्रेशमेंट आती है।
सरकेडियन रिदम का नींद से घनिष्ठ संबंध :-
सरकेडियन रिदम का नींद से घनिष्ठ संबंध है। सरकेडियन रिदम शरीर को बताती है कि कब सोना है? कब उठना है? अगर आपको दिन में नींद नहीं आती है तो इससे यह पता चलता है कि आपके शरीर को दिन में आराम की जरूरत नहीं है।
स्टडी के मुताबिक, करीब 50% लोगों को दोपहर में सोने से ज्यादा फायदा नहीं होता है।
क्या स्वस्थ लोग दोपहर में सो (Sleep) सकते हैं :-
स्वस्थ लोगों को गर्मी के मौसम में दोपहर में छोटी सी झपकी ले लेना चाहिए। इसके दो कारण है पहला कारण यह है कि गर्मी के दिनों में रात छोटी होती है और दिन बड़ा होता है इसलिए कई बार रात में नींद पूरी नहीं हो पाती है इसलिए गर्मी के मौसम में दोपहर में छोटी सी झपकी ले सकते हैं।
दूसरा कारण यह भी है कि गर्मी के मौसम में शरीर में रूखापन और थकान ज्यादा महसूस होती है जिसे दूर करने के लिए दोपहर में छोटी सी झपकी ले सकते हैं।
स्वस्थ लोगों को सर्दी के मौसम में दोपहर में नहीं सोना चाहिए क्योंकि सर्दी के मौसम में रात बड़ी होती है और दिन छोटा होता है।
सर्दी के मौसम में जो लोग सुबह जल्दी अपनी दिनचर्या शुरू कर लेते हैं। ऐसे लोग दोपहर में छोटी सी झपकी ले सकते हैं। ताकि वह स्वयं को तरोताजा महसूस करते रहें।
दोपहर में नींद लेने के फायदे :-
हालांकि दोपहर में नींद लेना हानिकारक होता है दोपहर में सोने से कब्ज, गैस और अपच का खतरा इत्यादि समस्याएं उत्पन्न हो सकती है इसलिए दोपहर में नहीं सोना चाहिए लेकिन कुछ लोगों को दोपहर में सोना चाहिए जिससे उनकी मानसिक तथा शारीरिक थकान दूर हो जाती है, जो कि इस प्रकार से है..
विद्यार्थी :-
कारण : विद्यार्थी लगातार पढ़ाई लिखाई करते रहने से थक जाते हैं। दोपहर में कुछ देर के लिए छोटी सी झपकी उनके माइंड को आराम देने में मदद कर सकती है इसलिए विद्यार्थियों को दोपहर में छोटी सी झपकी जरूर लेना चाहिए।
बुजुर्ग :-
कारण : बुजुर्ग लोगों की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है इसलिए दोपहर में थकान सी महसूस होती है। बुजुर्ग लोगों को अपने शरीर को आराम देने के लिए कुछ देर के लिए छोटी सी झपकी जरूर लेना चाहिए। इससे उन्हें गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
दुखी लोग :-
कारण : दुखी लोगों को दोपहर की छोटी सी झपकी दर्द को भूलने में मदद कर सकती है। जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें दिमाग शांत रखने में मदद मिल सकती है।
मजदूर :-
कारण : मजदूर लोग कड़ी मेहनत और भारी काम करते हैं इसलिए मजदूर लोगों को दोपहर में छोटी सी झपकी जरूर लेना चाहिए। इससे उनकी थकान कम होगी और शरीर दोबारा अच्छे से सक्रिय हो जाएगा।
Advertisement